Author: Rekhraaz Sahu
कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन खल्लारी/ ग्रामीण सेवा सहकारी समिति चरौदा (बांध) के पुर्व अध्यक्ष व ग्राम कमरौद के ग्राम प्रमुख मोहन कुलदीप ने गांव के विकास के लिए विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा को महासमुन्द कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा है।बता दे कि पुर्व सोसायटी अध्यक्ष व कमरौद के ग्राम प्रमुख मोहन कुलदीप ने अपने सौपे ज्ञापन में सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा को लेकर अपने ज्ञापन में…
भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना महासमुंद। शुक्रवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा स्थानीय अपना मार्केट पहुंचे और मेशन मजदूर संघ द्वारा आयोजित भगवान विश्वकर्मा की पूजा में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भाजपा नेताओं ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के महान शिल्पकार एवं निर्माण कला के…
16 साल बाद मिले गुरु और शिष्य, खल्लारी में भावुक रहा पुनर्मिलन समारोह खल्लारी। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खल्लारी में 2009 – 2010 बैच के पूर्व छात्र – छात्राओं द्वारा 16 साल बाद गुरु – शिष्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां 16 तारीख को आयोजित इस सुखद मिलन में बचपन की सुनहरी यादें ताजा हो उठीं। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक सेवनलाल चन्द्राकर, विशिष्ट अतिथि पवित्रो यादव एवं प्रधान अध्यापिका सुश्री सविता चन्द्राकर उपस्थित रहीं। इसके साथ ही व्याख्याता लक्ष्मीधर चन्द्राकर, भूषण…
खल्लारी के युवाओं ने महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी से सौजन्य भेंट मुलाकात किया महासमुन्द/ दैवीय माता तीर्थ स्थल खल्लारी के ग्रामीण युवाओं ने भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोक क्षेत्र के सांसद रूपकुमारी चौधरी से सौजन्य भेंट मुलाकात कर खल्लारी में विभिन्न विकास कार्यों के मांग को लेकर चर्चा के साथ प्रमुखता से युवाओं ने खल्लारी में प्रति वर्ष अप्रैल माह के दिनों में लगने वाले ऐतिहासिक चैत्र पूर्णिमा खल्लारी मेला महोत्सव को राजिम की तरह दर्जा में किये जाने के मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे हैं। इस दौरान खल्लारी कै युवाओं महासमुंद सांसद श्रीमती चौधरी जी…
कांग्रेसियों की वाचालता मानसिक दिवालिएपन का प्रमाण : भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू का करारा हमला : मोदी जी के जन्मदिन पर अनर्गल प्रलाप करने से पहले कांग्रेस नेता बताएँ— नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया, राहुल और वाड्रा का जन्मदिन किस नाम से मनाना पसंद करेंगे?” महासमुन्द। भारतीय जनता पार्टी के जिल अध्यक्ष येतराम साहू ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर तीखा प्रहार करते हुए इसे उनकी राजनीतिक हताशा और अनर्गल वाचालता करार दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा हमेशा जनसेवा, रक्तदान,…
महासमुंद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 468 लीटर महुआ शराब जब्त महासमुंद। कलेक्टर जिला महासमुंद के निर्देश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 2 प्रकरण दर्ज करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 468.2 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ शराब बनाने के लिए तैयार 2000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार पहली कार्रवाई खल्लारी थाना क्षेत्र के आरण्ड में की गई। यहां आरोपी धर्मेंद्र साहू पिता चिंताराम साहू के कब्जे से…
पोरा तिहार हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति की पहचान : योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद। गुरुवार को पूरे प्रदेश में पोरा तिहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी सपत्नीक अपने कार्यालय में पूजा अर्चना कर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पहले पोरा तिहार के अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने स्थानीय बाजार में खरीदारी भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोरा तिहार के दिन कृषि के लिए उपयोग होने वाले पशु अर्थात बैलों की पूजा की जाती है। पर्व…
बिहान की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी: केशव चंद्राकर।बागबाहरा में 53 समूहों को मिला 2.352 करोड़ का आर्थिक संबल बागबाहरा – कभी घर की चार दीवारी तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब किराना स्टोर, फैंसी स्टोर, बकरी पालन, डेयरी, सेंट्रिंग प्लेट और टेंट हाउस जैसे कारोबार की कमान संभालकर स्वावलंबन की मिसाल पेश कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ने बागबाहरा क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई रफ्तार दी है।बागबाहरा जनपद पंचायत परिसर में आज एसएचजी समूहों, कैडर एवं पदाधिकारियों का विकासखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बैंक लिंकेज, वित्तीय साक्षरता और…
अतिरिक्त संपत्ति कर व अधिभार की वसूली के नोटिस का विरोध। नगरपालिका की मनमानी के खिलाफ पार्षदों ने उठाई आवाज, नोटिस पर तत्काल रोक की मांग महासमुन्द। नगर पालिका महासमुन्द द्वारा शहरवासियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्व में जमा किए जा चुके संपत्ति कर के अतिरिक्त संपत्ति कर एवं अधिभार की राशि जमा करने संबंधी नोटिस जारी किए जाने का नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, प्रतिपक्ष नेता नानू भाई, पार्षदगण सुनैना, पप्पू ठाकुर, सीता डोंडेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी घनीराम यदु, जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़, निश्चय पूनम चंद्राकर, चंद्रशेखर…
करोड़ों के विकास कार्यों की फाइलें लंबित, भुगतान के लिए भी काट रहे चक्कर सरपंच संघ की बैठक में अधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं, जल्द निराकरण का मिला आश्वासन महासमुंद। जनपद पंचायत महासमुंद के मनरेगा सभागार में सोमवार को सरपंच संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के करीब 60 गांवों के सरपंचों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पंचायतों में विकास कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सरपंचों ने आरोप लगाया कि शासन की करोड़ों रुपये की योजनाओं से संबंधित कई विकास कार्य अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रभावित हो रहे हैं।…
