Author: Rekhraaz Sahu
कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय केबल चोरों से किसान परेशान, सूने फार्म हाउस और बोरवेल बन रहे निशाना महासमुंद। कोतवाली थाना क्षेत्र में इन दिनों केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खेतों में फसल कटाई के बाद अधिकांश किसान अपने बोरवेल और फार्म हाउस को अस्थायी रूप से खाली छोड़ देते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। केबल वायर के साथ-साथ मोटर पंप, सबमर्सिबल उपकरण और घरों में लगे अन्य सामानों की भी चोरी की जा रही है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के किसान भय और चिंता के माहौल में जीने को…
कटहल की आड़ में 125.700 किलो गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार महासमुंद, 07 जून 2026। महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटहल की आड़ में ले जाए जा रहे 125.700 किलोग्राम गांजा को जब्त किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 70.93 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिंघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत रेहटीखोल अंतर्राज्यीय…
लाफिन खुर्द में भीषण आगजनी, कच्चा मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार। महासमुंद_जिले के ग्राम लाफिनखुर्द में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक आगजनी की घटना में एक गरीब मजदूर का कच्चा मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इस हादसे में घर में रखा घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाद्य सामग्री तथा सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम लाफिनखुर्द निवासी संतराम विश्वकर्मा महासमुंद शहर में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मजदूरी…
07 जून 2026 को प्रदेशभर में होगा महावृक्षारोपण अभियान…..प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू का आह्वान….. 07 जून 2026 को प्रदेशभर में होगा महावृक्षारोपण अभियान…..प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू का आह्वान….. रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू के अध्यक्षता में प्रदेशभर में 07 जून 2026 को व्यापक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण अभियान संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज की समस्त इकाईयों, परिक्षेत्रों, जिला समाजों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है। डॉ. नीरेन्द्र साहू ने मीडिया से…
पहट प्रोडक्शन के बैनर तले “चिरई बोलै नोनी” गीत को मिल रहा सराहना। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, गांव की मिट्टी, बचपन की मासूमियत और प्रकृति संरक्षण की भावनाओं को समर्पित गीत “चिरई बोलै नोनी” का भव्य आगाज़ पहट प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया। यह गीत वर्तमान समय में तेजी से विलुप्त होती ग्रामीण संस्कृति, बच्चों के पारंपरिक खेलों तथा जल-जंगल-जमीन के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक सराहनीय प्रयास है।गीत के संगीतकार हितेंद्र वर्मा एवं गीतकार रामकुमार साहू ने इस रचना के माध्यम से अपने मन की भावनाओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है।…
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’ खल्लारी/ विलुप्त हो रही घरेलू गौरैया चिड़िया के संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाई जा रही मुहिम “मिशन गौरैया 2026” के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही “दो कदम प्रकृति की ओर समिति” आमाकोनी के नेतृत्व में अब तक सात गांवों आमाकोनी, तमोरी, ठोंगा, कोकनाझर, संबलपुर, रोड़ा और खुटेरी को ‘गौरैया ग्राम’ बनाने के बाद, इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए ग्राम धौराभाठा और घोंच को भी ‘गौरैया ग्राम’ के…
मेंटेनेंस एवं चौड़ीकरण कार्य के चलते घंटों बंद रहेगी बिजली आज 17 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत नए विद्युत पोल एवं विद्युत तार लगाने के कार्य हेतु निम्न फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी —🔹 33KV राजीम फीडर🔹 33KV फिंगेश्वर फीडर🔹 33KV शिवालिक पावर फीडर🔹 33KV बागबाहरा फीडर🔹 11KV टाउन-1, 2 एवं 3 फीडर🔹 11KV बमनी फीडर📍 प्रभावित क्षेत्र :बीटीआई रोड, मोहारी भाटा, शिवानंद कॉलोनी, सिविल लाइन, वन विद्यालय एवं कार्यालय परिसर, केंद्रीय विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कौशिक कॉलोनी, भाजपा कार्यालय के पीछे का क्षेत्र, मलेरिया ऑफिस के आसपास, गुड़रू…
आकाशीय बिजली गिरने से घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान।बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बाघामुड़ा की घटना, परिवार बाल-बाल बचा महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में शुक्रवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में लगभग 8 से 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बाघामुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवांगन के घर पर सुबह करीब 4 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली…
जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की अहम बैठक सम्पन्न… स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश, पेयजल संकट और भालुओं के खतरे पर जताई गंभीर चिंता बागबाहरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी में जीवनदीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर, सुरक्षित एवं जनहितकारी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में…
अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर जी द्वारा अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह महासभा लगभग 132 वर्षों पुराना गौरवशाली इतिहास रखने वाला संगठन है, जो देश के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों में अपनी विशेष पहचान रखता है। समाज सेवा, संगठन शक्ति, शिक्षा, सामाजिक एकता एवं युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने में महासभा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इतने प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक संगठन में पदाधिकारी के रूप में दायित्व प्राप्त होना किसी भी व्यक्ति के लिए गर्व एवं सौभाग्य की बात है। नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं, समाज सेवकों…
