Author: Rekhraaz Sahu
सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित तुमगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार निर्मलकर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुरु जी शिक्षण समिति के अध्यक्ष मोतीराम साहू, अध्यक्षता राकेश चंद्राकर (सचिव) एवं विशेष अतिथि के रूप में चैनूराम साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसे गुंजा साहू एवं दामनी निषाद (आचार्या) द्वारा सम्पन्न कराया गया।प्राचार्य निर्मलकर ने स्वागत उद्बोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा के महत्व एवं परिणामों की उपयोगिता समझाते…
आवराडाबरी में बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, 7 लोग सुरक्षित महासमुंद/आवराडाबरी। मंगलवार दोपहर करीब 3:15 बजे आवराडाबरी स्थित पेट्रोल पंप बजरंगबली के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के समय स्कॉर्पियो में महिला, पुरुष और बच्चों सहित कुल 7 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार में चल रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते ही पलट…
आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण महासमुंद। कंडरा आदिवासी कोसरिया समाज राजिम राज के तत्वावधान में 19 अप्रैल को आरंग के शीतला पारा में समाज के आराध्य संत सुफल भगत की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।मीडिया प्रभारी जगदेव कंडरा (बंगोली) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कंडरा समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन…
महतारी वंदन योजना में निःशुल्क ई-केवाईसी, हितग्राहियों से एक रुपये भी न लें रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राज्यभर में हितग्राही महिलाओं का ई-केवाईसी (e-KYC) कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है और इसके लिए किसी भी हितग्राही महिला से एक रुपये भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।प्रशासन ने बताया कि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन और आधार आधारित ई-केवाईसी कराना आवश्यक है, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिलता रहे…
एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार महासमुंद। जिले के ग्राम पंचायत बैमचा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच देवेंद्र चंद्राकर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच को प्रार्थी से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर पकड़ा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सूरज राम रात्रे निवासी महासमुंद ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी के आधिपत्य में ग्राम बैमचा के इंद्रा कॉलोनी स्थित आबादी भूमि/मकान पर पूर्व सरपंच द्वारा निर्माण…
ग्राम सभा बनी औपचारिकता, विभागीय अधिकारी नदारद—ग्रामीणों में नाराज़गी महासमुंद। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर जनभागीदारी को सशक्त बनाना और शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना होता है। इस संबंध में कलेक्टर (पंचायत शाखा) महासमुंद द्वारा पूर्व में ही सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए थे, जिसमें ग्राम सभा में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया था।इसके बावजूद जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आई। निर्देश थे स्पष्ट, फिर भी अधिकारी नदारदजारी आदेश के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि, वन,…
महासमुंद पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी⚫ पिता-बेटे ने मिलकर की थी हत्या, शव को कुंए में फेंककर छुपाने का किया प्रयास⚫ कुंए में प्लास्टिक बोरी में तैरता शव मिलने से फैली थी सनसनी⚫ घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की मुख्य वजह⚫ घटना में प्रयुक्त मो0सा0 डिलक्स CG 04 MU/1345 जप्तघटना का संक्षिप्त विवरणदिनांक 09.04.2026 को थाना महासमुंद क्षेत्रांतर्गत यशवंत चन्द्राकर के मुर्गी फार्म एवं जंगल से लगे एनीकट कुंआ में एक युवक का शव प्लास्टिक बोरी में भरा हुआ पानी में तैरते हुए मिलने की सूचना प्राप्त हुई। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल…
महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता, खट्टी जंगल हत्या कांड का खुलासाब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, 03 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक जब्त महासमुंद | 11 अप्रैल 2026महासमुंद जिले में हुए चर्चित खट्टी जंगल हत्या कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश और गाली-गलौज के चलते युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को ग्राम खट्टी जंगल में एक…
अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, दो टीपर जब्त महासमुंद 10 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज अमला द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अछौली क्षेत्र के भ्रमण के दौरान खनिज टीम ने भोरिंग के पास फर्शी पत्थर से भरे दो टीपर वाहनों को रोककर जांच की।जांच के दौरान टीपर मालिक शकुन साहू, निवासी बोरसी एवं टीपर क्रमांक मालिक सोनू अग्रवाल, निवासी महासमुंद के पास वैध अभिवहन पास नहीं पाया गया। इस पर दोनों वाहनों को जब्त कर तुमगांव…
लभरा खुर्द के पुराने कुएं से बोरी में बंद सड़ा-गला शव बरामद महासमुंद। जिले में एक बार फिर सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बागबाहरा रोड स्थित लभरा खुर्द इलाके में सब स्टेशन के पीछे स्थित एक पुराने सुनसान कुएं से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है।स्थानीय लोगों को कई दिनों से कुएं के आसपास तेज दुर्गंध आ रही थी। जब बदबू असहनीय हो गई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं की जांच की, जहां पानी में एक बोरी तैरती हुई मिली। बोरी के अंदर एक व्यक्ति का शव…
