Author: Rekhraaz Sahu

विधायक चातुरी नंद के प्रयासों से मिली 3 सड़कों एवं कटंगी नाला में एनीकट हेतु लगभग 15 करोड़ की स्वीकृति सरायपाली 12 फरवरी 2026 : विधायक चातुरी नंद के सतत प्रयासों से सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामों के लिए बड़ी सौगात मिली है। लोक निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग द्वारा महत्वपूर्ण सड़कों एवं एनीकट हेतु लगभग 15 करोड़ रुपये की विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा सिंचाई एवं जल संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार लखनपुर…

Read More

बेलसोंडा में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासनिक अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति निर्मित हुई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि खसरा नंबर 1661, 1651 एवं 1654 पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी। पंचायत के प्रस्ताव एवं राजस्व विभाग की जांच उपरांत पटवारी, आरआई, पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में जेसीबी मशीन के माध्यम…

Read More

वर्दी पर नशे का दाग: सड़क पर नशे में धुत आरक्षक का वीडियो वायरल। जिला अस्पताल परिसर के सामने वर्दी में पड़ा मिला जवान, ऑपरेशन “निश्चय” पर उठे सवाल महासमुंद।एक ओर जहां महासमुंद पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए “ऑपरेशन निश्चय” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। वर्दीधारी आरक्षक का नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा होना न केवल विभागीय अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है, बल्कि आम जनता के भरोसे को भी…

Read More

अंगारों पर चलकर लिखी सफलता की इबारतराज्य पैरा एथलेटिक्स में गरियाबंद के जितेन्द्र साहू ने गाड़ा झंडाएक स्वर्ण व दो रजत पदक जीतकर बढ़ाया जिले और प्रदेश का मान गरियाबंद/रायपुर।रायपुर के जोरा स्थित आईजीकेवी (IGKV) मैदान में आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गरियाबंद के होनहार खिलाड़ी जितेन्द्र कुमार साहू ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि सफलता शारीरिक सामर्थ्य से नहीं, बल्कि अटूट इच्छाशक्ति से हासिल होती है।एक भीषण सड़क हादसे के बाद आई शारीरिक चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए जितेन्द्र ने मैदान पर ऐसा जज्बा दिखाया कि पूरा प्रदेश गर्व से भर उठा।…

Read More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लाफिन खुर्द में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य वार्षिक उत्सव।छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की छटा बिखेरते भैया-बहनों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। लाफिन खुर्द।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लाफिन खुर्द में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति पर आधारित पारंपरिक गीतों एवं नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित ग्रामीणजनों, अभिभावकों एवं अतिथियों को भाव विभोर कर दिया।कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, वहीं बच्चों की पारंपरिक वेशभूषा…

Read More

पीढ़ी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन जप्त महासमुंद।कलेक्टर विनय कुमार लगेंह के सख्त निर्देशों के तहत जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पीढ़ी, महासमुंद क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में लगी मिशन लिफ्ट चैन माउंटेन मशीन को खनिज विभाग द्वारा जप्त कर लिया गया है। जप्त मशीन को फिलहाल थाना तुमगांव पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रेत परिवहनकर्ता शातिराना अंदाज में पिछले दो दिनों से लगातार रात्रि के समय पीढ़ी क्षेत्र में रेत का अवैध…

Read More

अवैध महुआ शराब पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई।बनसिवनी एवं कमार डेरा में छापामार कार्रवाई, 247 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त 600 किलो लाहन नष्ट, 7 आरोपी गिरफ्तार महासमुंद।जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना महासमुंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनसिवनी एवं कमार डेरा में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में शराब एवं कच्चा माल जप्त किया है।मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 06 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 4 बजे महासमुंद पुलिस की टीम ने…

Read More

खल्लारी। कार्यालय उपमहानिरीक्षक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (ग्रुप केन्द्र) छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पुलिस भर्ती बल के सीआरपीएफ(CRPF), सीआईएसएफ (CISF) के पद पर खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोल्दा व मोहगांव के युवाओं का परिक्षा उपरांत चयन हुआ। जिसमें सीआरपीएफ में सोहनलाल दिवान एवं सीआईएफ में वासुदेव दिवान (कोल्दा), शीतल प्रकाश दिवान (मोहगांव) का चयन हुआ है। जिनके चयन पर बधाई प्रेषित करते हुये सोरम सिंघी निवासी थलेश कुमार साहू व हिमांशु दिवान, खिलेश कुमार दिवान ने बधाई प्रेषित करते हुये मॉ खल्लारी का छायां चित्र भेंट किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू, राहुल कुलदीप,…

Read More

शोक समाचार: वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर महासमुंद। ‘राष्ट्रीय अभियोजक महासमुंद’ साप्ताहिक के प्रधान संपादक और वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने रायपुर स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में अंतिम सांस ली।पिछले 10 दिनों से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें एम्स के आईसीयू (2D2) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। राजेश शर्मा अपनी निर्भीक लेखनी और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।उनके निधन की…

Read More

राजिम में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो सवार 8 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर गरियाबंद।गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र में सोहम हॉस्पिटल के सामने गरियाबंद रोड स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बोलेरो वाहन सवार कुल 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सभी लोग देशमुख परिवार के सदस्य हैं, जो जंजगीरी थाना अंडा, जिला दुर्ग से सिंधौरी में देशमुख परिवार की बारात में शामिल होने आए थे। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग राजिम कुंभ कल्प…

Read More