Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…

    September 6, 2026

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    September 6, 2026

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस-रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक खेलों ने बांधा समां

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान
    Blog

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 6, 202610 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    आरंग।शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर खमतराई रोड (वार्ड क्रमांक 3), आरंग स्थित परिसर में ‘अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ’ के तत्वाधान में एक गरिमामयी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री लक्ष्मी-विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दिव्यांग भाई-बहनों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजन-कीर्तन के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंच संचालन संघ के अध्यक्ष द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं गुरुजनों का स्वागत करते हुए जीवन निर्माण में शिक्षकों की भूमिका और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।समारोह में संस्था के 25 दिव्यांग सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान आमंत्रित शिक्षकगण—श्री तुलाराम साहू, श्री योगेश्वर साहू, श्री लोकेश साहू (बीआरसी स्पेशल एजुकेटर), श्री मिश्रा सर एवं श्री योगी सर (सरस्वती ज्ञानदीप, आरंग) का तिलक लगाकर, श्रीफल, उपहार व मिष्ठान भेंट कर भावभीना सम्मान किया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।उपस्थित गुरुजनों ने अपने आशीर्वचन में दिव्यांगजनों को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता और समाज की मुख्यधारा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं दिव्यांगजनों को स्वल्पाहार कराया गया। अत्यंत सौहार्दपूर्ण और उत्साहवर्धक माहौल में यह आयोजन संपन्न हुआ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…

    September 6, 2026

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस-रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक खेलों ने बांधा समां

    September 6, 2026

    सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी-डॉ. शिवकुमार डहरिया ने दी बधाई-कहा-नए नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…

    Vinod GuptaSeptember 6, 202611 Views

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.