आरंग में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी-32 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
आरंग।नगर पालिका परिषद आरंग के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05 स्थित हाई स्कूल दशहरा मैदान में कल यानी 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को संध्या 7:00 बजे से पारंपरिक और हर्षोल्लास के साथ दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर बुराई के प्रतीक 33 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया है।इस भव्य आयोजन में क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के मार्गदर्शन और मुख्य नगरपालिका अधिकारी राम सजीवन सोनवानी के दिशा-निर्देशों के तहत दशहरा मैदान की साफ-सफाई से लेकर साज-सज्जा का कार्य तेजी से जारी है ताकि आरंगवासियों को एक बेहतरीन और व्यवस्थित उत्सव देखने को मिले।इस वर्ष अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ने के कारण, सुबह से ही मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हवन-पूजन का कार्य संपन्न हुआ। इसके बाद, मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ-साथ ज्योत-जंवारा विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इन धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा आरंग नगर भक्तिमय और पावन माहौल में डूबा नजर आ रहा है।आज दशहरा मेला स्थल का निरीक्षण कर मेले की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद आरंग अध्यक्ष डॉ संदीप जैन उपाध्यक्ष हीरामन कौशले एवं समस्त पार्षद गण भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज, बेदराम खूटे थाना प्रभारी एवं नगर पालिका परिषद आरंग अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्रमुख व्यवस्थाएँ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था,
यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था,मेले में आवागमन हेतु सुगम मार्ग,साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ,भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन व्यवस्था,मेले में आने वाले नागरिकों की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मेले की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, ताकि श्रद्धालु एवं नागरिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में दशहरा पर्व का आनंद ले सकें। नगर पालिका अध्यक्ष ने हाई स्कूल दशहरा मैदान में होने वाले इस मुख्य आयोजन में आरंग वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग



