Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    July 19, 2026

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’
    Blog

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMay 24, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    ​खल्लारी/ विलुप्त हो रही घरेलू गौरैया चिड़िया के संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाई जा रही मुहिम “मिशन गौरैया 2026” के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही “दो कदम प्रकृति की ओर समिति” आमाकोनी के नेतृत्व में अब तक सात गांवों आमाकोनी, तमोरी, ठोंगा, कोकनाझर, संबलपुर, रोड़ा और खुटेरी को ‘गौरैया ग्राम’ बनाने के बाद, इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए ग्राम धौराभाठा और घोंच को भी ‘गौरैया ग्राम’ के रूप में विकसित किया गया है। वहीं समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से इन दोनों गांवों के घरों, आंगन और सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के हाथ से बने सुंदर घोंसले (मिट्टी का बसेरा) और पानी पीने के लिए सकोरे (मिट्टी के बर्तन) बांधे गए हैं। साथ ही ग्रामीणों को इन बेजुबान पक्षियों के लिए नियमित दाना-पानी देने का संकल्प भी दिलाया गया।

    ​पिंजरों से आज़ादी और हर घर बसेरा :-

    ​इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पक्षियों जैसे तोता को पिंजरों में कैद करने की प्रवृत्ति को रोकना और उन्हें प्राकृतिक एवं सुरक्षित माहौल देना है। समिति का मानना है कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में गौरैया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ग्राम घोच और धौराभाठा के ग्रामीणों ने इस मुहिम की सराहना करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने घरों को गौरैया का सुरक्षित ठिकाना बनाने की जिम्मेदारी ली। ​अब तक कई गांवों में गूंज रही गौरैया की चहक को लेकर खल्लारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट व दो कदम प्रकृति की ओर समिति के संस्थापक संजय साहू (आमाकोनी) ने बताया की प्रकृति के प्रति जारूकता के उद्देश्य से मिट्टी का बना बसेरा जो कि गौरैया के घोंसला बनाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। चूंकि गौरैया एक ऐसी पक्षी है। जिनको इंसानों के आस – पास ही अपना घोंसला बनाना पसंद हैं। उन्होंने आगे बताया कि अब तक सात गांवों में सफलतापूर्वक गौरैया ग्राम की स्थापना की जा चुकी है, जहां आज पक्षियों की चहचहाहट लौट आई है।

    अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया :-
    इसी कड़ी में घोच और धौराभाठा में भी सघन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। समिति ने क्षेत्र के अन्य नागरिकों से भी अपील की है कि वे भीषण गर्मी के इस मौसम में अपने घरों की छतों और खिड़कियों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें और इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें। ​इस दौरान ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ की पूरी टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। जिन्होंने इस पर्यावरण-हितैषी कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया। ग्राम घोंच के सरपंच पवन साहू और ग्राम धौराभाठा में बलराम दीवान, पुष्कर दीवान, नन्दलाल दीवान, पुष्पा दीवान, कृष्णा दीवान, नमोनारायन निषाद का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    July 19, 2026

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    July 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    Vinod GuptaJuly 19, 202659 Views

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ,…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.