Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    धान बेचनी है तो 31 जुलाई तक हर हिस्सेदार का पंजीयन जरूरी-फसल बीमा की भागदौड़ के बीच किसानों पर ‘एग्री स्टैक’ बना बोझ…

    July 19, 2026

    बड़ी खबर-सहकारी समितियो में सोमवार को तालाबंदी-खरीफ सीजन में किसान परेशान

    July 19, 2026

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश
    Blog

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 19, 202675 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    आरंग।जनपद पंचायत आरंग के ग्राम चपरीद में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान केवल एक वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी और अपनी जन्मदात्री माँ के प्रति सम्मान का एक अनूठा प्रतीक है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि हर नागरिक द्वारा लगाया गया प्रत्येक पौधा न केवल हमारे आसपास की हरियाली को बढ़ाएगा, बल्कि यह आने वाली भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव भी तैयार करेगा। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बिगड़ते पर्यावरण चक्र को रोकने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र प्रभावी उपाय है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम सभी को केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके बड़े होने तक उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी और सच्ची सेवा बताते हुए कहा कि यदि हम आज प्रकृति को हरा-भरा बनाएंगे, तभी कल का भविष्य सुरक्षित रहेगा। अभियान के प्रति ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था, जिन्होंने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर पौधे रोपे और पर्यावरण को बचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

    इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ प्रमुख रूप से आरंग जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, जनपद सभापति लुकेश साहू, महेश साहू, लखन साह जिला संयोजक, भीम देवकुमार साहू मंडल अध्यक्ष विक्रांत सोनकर खुलेश साहू भाजयुमो जिला मंत्री हितेश साहू भाजयुमो प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रशांत चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोहद्रा उमेन्द्र साहू सरपंच ललित साहू उपसरपंच नकुल साहू एवं श्री लव साहू की विशेष उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, उत्साही कार्यकर्ता साथी, पंचायत परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामीण जन उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    धान बेचनी है तो 31 जुलाई तक हर हिस्सेदार का पंजीयन जरूरी-फसल बीमा की भागदौड़ के बीच किसानों पर ‘एग्री स्टैक’ बना बोझ…

    July 19, 2026

    बड़ी खबर-सहकारी समितियो में सोमवार को तालाबंदी-खरीफ सीजन में किसान परेशान

    July 19, 2026

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    धान बेचनी है तो 31 जुलाई तक हर हिस्सेदार का पंजीयन जरूरी-फसल बीमा की भागदौड़ के बीच किसानों पर ‘एग्री स्टैक’ बना बोझ…

    Vinod GuptaJuly 19, 20261 Views

    धान बेचनी है तो 31 जुलाई तक हर हिस्सेदार का पंजीयन जरूरी-फसल बीमा की भागदौड़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.