Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-सहकारी समितियो में सोमवार को तालाबंदी-खरीफ सीजन में किसान परेशान
    Blog

    बड़ी खबर-सहकारी समितियो में सोमवार को तालाबंदी-खरीफ सीजन में किसान परेशान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 19, 2026209 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-सहकारी समितियो में सोमवार को तालाबंदी-खरीफ सीजन में किसान परेशान

    आरंग।अपनी चार सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ की सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान प्रदेशभर की समितियों में तालाबंदी रहेगी, जिससे खरीफ सीजन के बीच किसानों को खाद-बीज वितरण सहित अन्य सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।सहकारी समिति गोढ़ी के समिति प्रबंधक बद्री प्रसाद तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू तथा छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे के आह्वान पर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। जिले की सभी 117 सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी दोनों संगठनों के संयुक्त बैनर तले आंदोलन में शामिल होंगे। कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रैली निकालेंगे तथा शासन के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में धान खरीदी की संपूर्ण सूखत को मान्यता देते हुए वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक की राशि समितियों को उपलब्ध कराना, कम्प्यूटर ऑपरेटरों को पूरे वर्ष का मासिक वेतन देना, मध्यप्रदेश की तर्ज पर सभी समितियों को तीन-तीन लाख रुपये प्रबंधकीय अनुदान प्रदान करना तथा सेवा नियम 2018 में संशोधन कर भविष्य निधि, वेतन पुनरीक्षण और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में 50 प्रतिशत पदों पर समिति कर्मचारियों की भर्ती सुनिश्चित करना शामिल है।कर्मचारी नेताओं का कहना है कि मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिसके चलते आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। वहीं, खरीफ सीजन के बीच हड़ताल से समितियों में खाद-बीज वितरण सहित किसानों से जुड़े कई जरूरी कार्य प्रभावित होने की संभावना है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.