सायकल वितरण शपथ ग्रहण व वृक्षारोपन से सजा विद्यालय-नवगठित पदाधिकारियों ने ली शपथ…
आरंग।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी में शनिवार को शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और छात्र नेतृत्व को समर्पित बहुआयामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत हितग्राही 73 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। नई साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय मैदान में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं विद्यालय में छात्रसंघ का गठन कर नवगठित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हीरादास वैष्णव ने छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए कहा कि यह योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अनुशासन व संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर समिति के सदस्य धर्मेन्द्र सेन, देवनंदन बैस, खम्भन वर्मा, हेमराज सेन, धर्मेन्द्र बैस एवं पवन साहू सहित विद्यालय के प्राचार्य एस.आर. धृतलहरे, राजेश्वरी शर्मा, सुनीता पाण्डेय, ममता सिंह, अनामिका शेखर, प्रभा कौशिक, शिखा धुन, सरिता वैश्य, मुनेश कुमार नेताम, फारूक, प्रमोद साहू, ओ.पी. घृतलहरे तथा साइकिल प्रभारी गिरधारी कुर्रे सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन छात्र-छात्राओं को शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने के संदेश के साथ हुआ।
विनोद गुप्ता-आरंग




