Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    July 18, 2026

    जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार-1,92,000 रुपये नगद जप्त…

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज
    Blog

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 18, 202676 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    ​चंदखुरी। ग्रामीण अंचल में कानून-व्यवस्था और समाज को नई दिशा देने की जिम्मेदारी जिन जन-प्रतिनिधियों पर होती है, जब वही मर्यादा लांघने लगें तो स्थितियां चिंताजनक हो जाती हैं। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम संकरी में एक ऐसा ही घिनौना मामला प्रकाश में आया है, जहाँ पंचायत के पंच खेमन लाल साहू पर गांव की ही एक 23 वर्षीय विवाहिता के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है।​​थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 15 जुलाई की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता दुकलहिन साहू (बदला हुआ नाम) का पति काम के सिलसिले में रायपुर गया हुआ था। महिला घर पर अपने दो मासूम बच्चों के साथ अकेली थी। इसी सूनेपन का फायदा उठाते हुए आरोपी पंच खेमन लाल साहू बदनीयती के साथ जबरन घर के भीतर दाखिल हो गया। आरोप है कि आरोपी ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।​पीड़िता ने खुद को लोक-लाज और अस्मत बचाने के लिए कड़ा प्रतिरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोस में रहने वाला कुलेश्वर यादव दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा, तो पोल खुलने के डर से आरोपी पंच खेमन साहू वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। भयभीत पीड़िता ने इसके बाद परिजनों को आपबीती बताई और थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने त्वरित एक्शन लिया है। 17 जुलाई को दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पंच के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 एवं 332 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे अभिरक्षा में ले लिया जाएगा।​इस शर्मनाक वाकये के बाद से ग्राम संकरी सहित चंदखुरी क्षेत्र में भारी जन-आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि पंचायत के सम्मानित पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ऐसी नीच हरकत करना पूरे गांव को कलंकित करने जैसा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026

    जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार-1,92,000 रुपये नगद जप्त…

    July 18, 2026

    धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के 42 प्रकरणों का निराकरण, हुए एक करोड़ 81 लाख 87 हजार 947 रूपए अवार्ड पारित

    July 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    Vinod GuptaJuly 18, 20261 Views

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण आरंग।संकुल केंद्र भिलाई से…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.