Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के 42 प्रकरणों का निराकरण, हुए एक करोड़ 81 लाख 87 हजार 947 रूपए अवार्ड पारित
    Blog

    धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के 42 प्रकरणों का निराकरण, हुए एक करोड़ 81 लाख 87 हजार 947 रूपए अवार्ड पारित

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 18, 2026100 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के 42 प्रकरणों का निराकरण, हुए एक करोड़ 81 लाख 87 हजार 947 रूपए अवार्ड पारित

    महासमुंद दिनांक 18 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के मामलो से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के प्रभारी सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चेतना ठाकुर द्वारा जानकारी दी गई कि परक्राम्य लिखत अधिनियम अर्थात चेक अनादर व चेक बाउसिंग संबंधित बढ़ती लंबित मामलों के निराकरण करने के उद्देश्य से आज 18 जुलाई 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर जिला मुख्यालय एवं तालुका स्थित न्यायालयों सहित कुल 10 खंडपीठों का गठन कर तथा प्रत्येक खंडपीठ में एक-एक सुलहकर्ता सदस्यों की नियुक्ति कर धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत संस्थित मामलों का सुलह एवं समझौते के आधार पर निराकरण किया गया। इस प्रकार चेक अनादर व चेक बाउसिंग पर अधारित आज आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 42 प्रकरणों का निराकरण करते हुए एक करोड़ 81 लाख 87 हजार 947 रूपए का अवार्ड पारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि माननीय छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा जारी निर्देशानुसार आज 18 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य के समुचे जिला एवं तालुका स्थित न्यायालयों में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया है जो मुख्यतः धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के मामले रखे गए थे। यह धारा चेक के अनादृत या बाउंस होने की स्थिति में आपराधिक दायित्व निर्धारित करती है। अधिनियम की धारा 138 में यह प्रावधान है कि यदि कोई चेक किसी व्यक्ति (चेक जारीकर्ता) द्वारा किसी अन्य व्यक्ति (प्राप्तकर्ता) के पक्ष में जारी किया जाता है और चेक जारीकर्ता के बैंक खाते में अपर्याप्त धनराशि के कारण अनादृत हो जाता है, तो ऐसे जारीकर्ता को अपराध का दोषी माना जाता है। इस अपराध के लिए दंड और चेक की राशि के दोगुने तक का जुर्माना हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.