Author: Rekhraaz Sahu

चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार के तहत श्रीमती चित्रलेखा साहू को पुनः सह संयोजिका पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. निरेन्द्र साहू के निर्देशानुसार एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका श्रीमती दिव्या कलिहारी की अनुशंसा पर जारी मनोनयन सूची के तहत किया गया।चित्रलेखा साहू के पुनः सह संयोजिका नियुक्त होने पर समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सक्रिय…

Read More

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन : पंडवानी की अमर आवाज़ हुई खामोश, लोककला जगत में शोक की लहर छत्तीसगढ़ की लोककला और पंडवानी गायन को विश्वभर में पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण सम्मानित लोक कलाकार तीजन बाई का रविवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने सुबह लगभग 3:15 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कला जगत में शोक की लहर है।24 अप्रैल 1956 को दुर्ग जिले के गनियारी गांव के एक साधारण परिवार में जन्मी…

Read More

ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग खल्लारी/ थाना खल्लारी क्षेत्रांतर्गत विगत दिनों 19 जुन की रात ग्राम झारा में हुई भारती टंडन पिता श्याम लाल टंडन की नृशंस हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इस हत्याकांड में पुलिस की अब तक की कार्यवाही से पीड़ित परिवार एवं ग्रामवासी संतुष्ट नहीं हैं। इसी क्रम में आज बड़ी संख्या में ग्राम झारा के ग्रामीण एवं सतनामी समाज के लोग खल्लारी थाना पहुंचे। थाना प्रभारी से घंटों चली चर्चा में ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही पर गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का…

Read More

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी रायपुर ,27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में परियोजना के अगले चरण को मंजूरी देते हुए लार्ज डायमीटर (Large Diameter) ड्रिलिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह कदम इस क्षेत्र में हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन करने और भविष्य में व्यावसायिक हीरा…

Read More

रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को, हेलमेट और बैग देकर किया जाएगा सम्मानित महासमुंद। समाजसेवा और मानवता के उद्देश्य से मां महामाया रक्तदाता सेवार्थ समिति महासमुंद एवं श्री बालाजी कृष्ण गोपाल सेवा समिति महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में 28 जून (रविवार) को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आशीर्वाद ब्लड सेंटर, पुराना नाका, रायपुर रोड महासमुंद में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहयोग करने की अपील की है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मान…

Read More

खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबा एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक ग्रामीण की नजर रेत में दबे शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर दिखाई दे रहा था, जबकि बाकी शरीर रेत में दबा हुआ था। मौके पर लेडिस चप्पल भी मिली है। शव के बालों का गुच्छा रेत के बाहर दिखाई…

Read More

शाकाहारी डाइट से फौलादी ताकत: वन रक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने जीता नेशनल गोल्ड, जापान वर्ल्ड चैंपियनशिप आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) में करेंगे देश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व गरियाबंद: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व (Udanti Sitanadi Tiger Reserve) जिला वन विभाग में वन रक्षक (Forest Guard) के पद पर कार्यरत खिलाड़ी जितेंद्र कुमार साहू ने एक बार फिर पूरे देश और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है। जितेंद्र ने हाल ही में बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित ‘6वीं बीसीएआई आर्मरेसलिंग नेशनल चैंपियनशिप 2026’ (6th BCAI Armwrestling National Championship 2026) में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘पंजा कुश्ती’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल…

Read More

बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव बागबाहरा। नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बकमा में शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित कर शिक्षा के नए सफर के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत…

Read More

81 बार रक्तदान करने पर प्रो. अजय कुमार राजा का राज्यपाल के हाथों सम्मान विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद यूथ रेडक्रास सोसायटी अधिकारी प्रो. अजय कुमार राजा को अब तक सर्वाधिक 81 बार रक्तदान करने वाले जिले के एकमात्र रेडक्रॉस अधिकारी के रूप में छग के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ । श्री अजय कुमार राजा विभिन्न रक्तदान शिविरों का आयोजन कर अपने साथ महाविद्यालय छात्र छात्राओं को रक्तदान करने के लिए जागरूक करते है और महाविद्यालय विद्यार्थी भी रक्तदान…

Read More

मनरेगा कार्यस्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 5 घायल अंतागढ़। कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलगांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मनरेगा के तहत तालाब निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच धनराज पटेल सहित तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार ग्राम कलगांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण कार्य चल रहा था, जहां लगभग 50 ग्रामीण मजदूर कार्यरत थे। सुबह अचानक मौसम खराब होने और बारिश शुरू होने पर…

Read More