Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    July 17, 2026

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»लाफिन खुर्द में भीषण आगजनी, कच्चा मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार।
    Blog

    लाफिन खुर्द में भीषण आगजनी, कच्चा मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार।

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJune 5, 202617 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लाफिन खुर्द में भीषण आगजनी, कच्चा मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार।

    महासमुंद_जिले के ग्राम लाफिनखुर्द में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक आगजनी की घटना में एक गरीब मजदूर का कच्चा मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इस हादसे में घर में रखा घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाद्य सामग्री तथा सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है।


    जानकारी के अनुसार ग्राम लाफिनखुर्द निवासी संतराम विश्वकर्मा महासमुंद शहर में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मजदूरी से होने वाली सीमित आय से किसी तरह परिवार का खर्च चलता है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनके कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में उनका 13 वर्षीय पुत्र पोषण विश्वकर्मा और उनकी माता सरोज बाई विश्वकर्मा मौजूद थीं। छत की ओर से आवाज और धुआं उठता देख वे तत्काल घर से बाहर निकल आए और आसपास के लोगों को सहायता के लिए बुलाया।


    देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी में घर में रखा कपड़ा, बर्तन, राशन सामग्री, कूलर, फ्रिज, टीवी, होम थिएटर, गैस चूल्हा तथा संतराम विश्वकर्मा की पत्नी के सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में लगभग 6 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
    संतराम विश्वकर्मा ने बताया कि उनके परिवार में पति-पत्नी के अलावा बच्चे भी हैं और मजदूरी के सहारे ही घर का खर्च चलता है। इस आगजनी ने पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अब परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है।


    पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि मानसून आने में ज्यादा समय नहीं बचा है। यदि समय रहते सहायता नहीं मिली और बारिश शुरू हो गई तो आग से क्षतिग्रस्त मकान पूरी तरह ढह सकता है, जिससे परिवार बेघर होकर दूसरों के घरों में शरण लेने को मजबूर हो जाएगा।
    घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत राशि और आवासीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को इस कठिन परिस्थिति से उबरने में मदद मिल सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    July 17, 2026

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश

    Vinod GuptaJuly 17, 20261 Views

    छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू-राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.