Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    September 6, 2026

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…

    September 6, 2026

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान
    Blog

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 6, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    आरंग। शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा और सम्मान की भावना को जीवंत करते हुए आरंग के अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्रों ने अपने सेवानिवृत्त शिक्षकों का घर पहुंचकर सम्मान किया।पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त शिक्षक विजय सोनी, व्यास नारायण गुप्ता एवं पवन कुमार शर्मा का शॉल, श्रीफल एवं मौसमी फलों से सम्मान कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। लंबे समय बाद अपने पूर्व विद्यार्थियों को इस आत्मीयता के साथ अपने घर पर देखकर सेवानिवृत्त शिक्षक भी भावुक और प्रसन्न नजर आए।इस अवसर पर पूर्व शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों के स्नेह और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक के लिए इससे बड़ा संतोष और सम्मान कुछ नहीं हो सकता कि वर्षों बाद भी उनके विद्यार्थी उन्हें याद करते हैं और उनके प्रति सम्मान की भावना रखते हैं।
    इस आत्मीय मिलन के दौरान पूर्व छात्र भूपेंद्र वर्मा, बृजमोहन साहू, चंचल धुरंधर, जयशंकर, लक्ष्मीनारायण साहू, मनीष लोधी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। पूर्व छात्रों की इस पहल ने शिक्षक-शिष्य के बीच वर्षों पुराने रिश्ते और आत्मीयता को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…

    September 6, 2026

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    September 6, 2026

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस-रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक खेलों ने बांधा समां

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    Vinod GuptaSeptember 6, 20261 Views

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.