Author: Rekhraaz Sahu
आकाशीय बिजली गिरने से घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान।बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बाघामुड़ा की घटना, परिवार बाल-बाल बचा महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में शुक्रवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में लगभग 8 से 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बाघामुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवांगन के घर पर सुबह करीब 4 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली…
जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की अहम बैठक सम्पन्न… स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश, पेयजल संकट और भालुओं के खतरे पर जताई गंभीर चिंता बागबाहरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी में जीवनदीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर, सुरक्षित एवं जनहितकारी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।जनपद अध्यक्ष केशव चन्द्राकर ने बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में…
अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर जी द्वारा अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह महासभा लगभग 132 वर्षों पुराना गौरवशाली इतिहास रखने वाला संगठन है, जो देश के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों में अपनी विशेष पहचान रखता है। समाज सेवा, संगठन शक्ति, शिक्षा, सामाजिक एकता एवं युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने में महासभा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इतने प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक संगठन में पदाधिकारी के रूप में दायित्व प्राप्त होना किसी भी व्यक्ति के लिए गर्व एवं सौभाग्य की बात है। नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं, समाज सेवकों…
दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत कुम्हारी क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गैस ब्लास्ट और आगजनी की इस घटना में डेढ़ साल की मासूम बच्ची सहित एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।मृतकों में अनिल वैष्णव (45 वर्ष), चांदनी वैष्णव (18 वर्ष), लक्ष्मी (20 वर्ष) और डेढ़ साल की मासूम गोपिका शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत सीएसपीडीसीएल की…
सुशासन तिहार 2026 के तहत फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पोखरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 335 आवेदनों में से अधिकांश आवेदनों का समाधान किया गयाप्र भारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा की शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का किया जाएगा निराकरण: प्रभारी मंत्री श्री बघेल गरियाबंद, 11 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 01 मई से लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज गरियाबंद जिले के…
रायपुर जीआरपी की बड़ी कार्रवाईमुंबई में अपहरण के बाद हत्या कर फरार आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से दबोचा रायपुर। शासकीय रेल पुलिस रायपुर (जीआरपी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई में अपहरण और हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से हावड़ा मेल एक्सप्रेस के जरिए पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था, जिसे जीआरपी रायपुर की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुंबई स्थित शिवाजी नगर थाना में अपराध क्रमांक 376/2026 दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी आदेश प्रताप कर्ण पर…
सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप महासमुंद जिले के लभरा खुर्द स्थित सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोहम जन सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार 10 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में स्त्री रोग, सायटिका, कमर दर्द, घुटना दर्द एवं सर्वाइकल जैसी समस्याओं की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।🩺 शिविर में मरीजों के लिए —✅ बी.पी. जांच✅ शुगर जांच✅ ईसीजी✅ सोनोग्राफी✅ बोन डेंसिटी टेस्टपूरी तरह निःशुल्क किए जाएंगे।इसके अलावा —💥 CT Scan💥 Echo💥 X-Ray💥 ब्लड टेस्टपर 50% तक की विशेष…
शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की चोरी की संपत्ति बरामद महासमुंद पुलिस को जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं ज्वेलरी दुकानों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक आरोपी घर के बाहर ईंट, गिट्टी और निर्माण कार्य चलता देख ऐसे मकानों को निशाना बनाता था। आरोपी सूने मकानों में चोरी नहीं करता था, बल्कि उन घरों में वारदात करता था जहां छोटे बच्चे या बुजुर्ग मौजूद रहते थे। आरोपी कम कीमत में छड़…
जनपद पंचायत बागबाहरा में लोक निर्माण स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न….. विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बागबाहरा। जनपद पंचायत बागबाहरा के सभाकक्ष में शुक्रवार को लोक निर्माण स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सड़क, भवन तथा अन्य आधारभूत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर एवं लोक निर्माण स्थायी समिति की सभापति भूमिका रामलाल सिन्हा ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। इस दौरान समिति के सदस्यगण…
226 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार1 करोड़ 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 226.600 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक पीकअप वाहन और 3 मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 22 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई…
