Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    July 19, 2026

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आकाशीय बिजली गिरने से घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान।बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बाघामुड़ा की घटना, परिवार बाल-बाल बचा
    Blog

    आकाशीय बिजली गिरने से घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान।बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बाघामुड़ा की घटना, परिवार बाल-बाल बचा

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMay 15, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आकाशीय बिजली गिरने से घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान।बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बाघामुड़ा की घटना, परिवार बाल-बाल बचा

    महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में शुक्रवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में लगभग 8 से 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
    मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बाघामुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवांगन के घर पर सुबह करीब 4 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही घर में आग लग गई और आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। कुछ ही देर में पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।
    घटना के समय घर के भीतर प्रज्ञानंद देवांगन सहित परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे। अचानक लगी आग से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सभी सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान प्रज्ञानंद देवांगन की पत्नी नंदनी देवांगन आग की चपेट में आने से झुलस गईं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
    बताया जा रहा है कि प्रज्ञानंद देवांगन मोटरसाइकिल बैग बनाने का कार्य करते हैं। घर में रखा व्यवसाय से जुड़ा कच्चा माल, मशीनें एवं अन्य जरूरी सामान भी आग में पूरी तरह जल गया। इसके अलावा घरेलू उपयोग की सामग्री, फर्नीचर, कपड़े और जरूरी दस्तावेज भी राख हो गए।
    घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
    घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    July 19, 2026

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    July 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    Vinod GuptaJuly 19, 202659 Views

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ,…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.