Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    September 6, 2026

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…

    September 6, 2026

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जनपद पंचायत बागबाहरा में लोक निर्माण स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न…..
    Blog

    जनपद पंचायत बागबाहरा में लोक निर्माण स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न…..

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMay 8, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जनपद पंचायत बागबाहरा में लोक निर्माण स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न…..

    विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

    बागबाहरा। जनपद पंचायत बागबाहरा के सभाकक्ष में शुक्रवार को लोक निर्माण स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सड़क, भवन तथा अन्य आधारभूत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

    बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर एवं लोक निर्माण स्थायी समिति की सभापति भूमिका रामलाल सिन्हा ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। इस दौरान समिति के सदस्यगण तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    जनपद अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेज करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल कार्यों की संख्या बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी बेहतर होनी चाहिए ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर मिल सके।

    वहीं समिति की सभापति भूमिका रामलाल सिन्हा ने कहा कि विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने की बात कही।

    बैठक में समिति सदस्य तुलाराम ठाकुर, मधुलिका गणेश चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, भूपेंद्र दीवान, चंद्रकला साहू सहित लोक निर्माण विभाग बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी नरेश कुमार साहू एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    बैठक का समापन क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी ढंग से संचालित करने के संकल्प के साथ किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    September 6, 2026

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…

    September 6, 2026

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    Vinod GuptaSeptember 6, 2026190 Views

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.