Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    July 19, 2026

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर जी द्वारा अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है देखिय लिस्ट
    Blog

    अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर जी द्वारा अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है देखिय लिस्ट

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMay 13, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर जी द्वारा अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

    यह महासभा लगभग 132 वर्षों पुराना गौरवशाली इतिहास रखने वाला संगठन है, जो देश के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों में अपनी विशेष पहचान रखता है। समाज सेवा, संगठन शक्ति, शिक्षा, सामाजिक एकता एवं युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने में महासभा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    इतने प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक संगठन में पदाधिकारी के रूप में दायित्व प्राप्त होना किसी भी व्यक्ति के लिए गर्व एवं सौभाग्य की बात है। नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं, समाज सेवकों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान देकर संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया गया है।

    युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर जी का कहना है कि वह स्वयं को गर्व से कूर्मी क्षत्रिय मानते हैं और कूर्मी क्षत्रिय समाज की परंपरा सदैव सभी समाज, सभी धर्म एवं सभी वर्गों का सम्मान करने की रही है। उनका कहना है कि संगठन का उद्देश्य केवल अपने समाज तक सीमित नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारा, आपसी सहयोग एवं सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है।

    उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती शिक्षा, संगठन, युवा शक्ति एवं आपसी सम्मान से आती है। आने वाले समय में महासभा युवाओं को सामाजिक नेतृत्व,व्यापार, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा कार्यों से जोड़ने का कार्य करेगी।

    मिलिंद चंद्राकर जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

    सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। 💐

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    July 19, 2026

    संकुल प्राचार्य ने किया संकुल के इन शालाओं का औचक निरीक्षण

    July 18, 2026

    ​खाकी की रडार पर ‘माननीय’-विवाहिता से बदसलूकी कर फरार हुआ पंच-BNS के तहत केस दर्ज

    July 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की मजबूत नींव का दिया सन्देश

    Vinod GuptaJuly 19, 202659 Views

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण-भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ,…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.