Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    September 6, 2026

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…

    September 6, 2026

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»226 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार1 करोड़ 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा
    Blog

    226 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार1 करोड़ 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMay 7, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    226 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
    1 करोड़ 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा


    महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 226.600 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक पीकअप वाहन और 3 मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 22 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई है। मामले में महाराष्ट्र के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक पीकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिंघोड़ा थाना पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित सिल्की ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
    कुछ देर बाद पुलिस को एक संदिग्ध पीकअप वाहन क्रमांक MH16 CD 8741 आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर पूछताछ की, जिसमें वाहन चालक ने अपना नाम अजिनाथ आश्रु जाधव पिता आश्रु जाधव उम्र 28 वर्ष निवासी खेडेगांव बाकी थाना खरडा जिला अहमदनगर महाराष्ट्र बताया। वहीं उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अक्षय बारूक मोरे पिता बरकु मोरे उम्र 32 वर्ष निवासी पाटेगांव थाना मेरचगांव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र होना बताया।
    पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो पीकअप के डाला में खाली कैरेट के पीछे प्लास्टिक की बोरियों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। जांच में कुल 226.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के बालीगुडा इलाके से लेकर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में खपाने के लिए जा रहे थे।
    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 226.600 किलोग्राम गांजा, एक सफेद रंग की पीकअप वाहन तथा 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त गांजे की कीमत 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये, वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपये और मोबाइल की कीमत 45 हजार रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर 1 करोड़ 22 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।
    मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले चार महीनों में पुलिस ने 83 प्रकरणों में कुल 6016.121 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के आरोपी भी शामिल हैं।
    इस पूरी कार्रवाई में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    September 6, 2026

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-आरंग में यादव समाज आज रविवार को निकालेगी भव्य शोभायात्रा-ये होंगे मुख्य अतिथि…

    September 6, 2026

    अमर ज्योति दिव्यांग कल्याण संघ आरंग ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षको का सम्मान

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान

    Vinod GuptaSeptember 6, 2026190 Views

    शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त गुरुओं के घर पहुंचकर किया उन्हें सम्मान आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.