Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सीएम हेल्पलाइन के आवेदक से की चर्चा

    October 24, 2026

    26 साल से सड़क-पुल की आस, अब मुख्यमंत्री को भेजे 232 पोस्टकार्ड।पड़कीपाली के ग्रामीणों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान, सड़क सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    October 24, 2026

    शरद पूर्णिमा पर अटल विहार में सजेगा धार्मिक उत्सव-नव दुर्गा समिति द्वारा 25 अक्टूबर को भव्य भंडारा एवं विशेष अनुष्ठान

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सीएम हेल्पलाइन के आवेदक से की चर्चा
    Blog

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सीएम हेल्पलाइन के आवेदक से की चर्चा

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuOctober 24, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सीएम हेल्पलाइन के आवेदक से की चर्चा

    आधे घंटे में ही बना 72 साल के गंगाधर नायक का आयुष्मान वय वंदन कार्ड

    आवेदक त्वरित निराकरण के लिए सीएम का जताया आभार

    जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सरकार की प्राथमिकता

    महासमुन्द। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 केवल नंबर नही बल्कि आस की वो किरण है जिनके माध्यम से प्रदेश के हजारों लोगों को उनकी समस्या का समाधान मिला है। 72 साल के श्री गंगाधर नायक भी इन्हीं में से एक है जिन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 में एक कॉल किया और मात्र आधा घंटा में उनका आयुष्मान वय वंदन कार्ड बन गया। जिसकी सहायता से वे एम्स रायपुर में बेहतर उपचार करा रहे हैं।
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को जिले के गढ़फुलझर में श्री रामचंडी माता दिवस के आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान सीएम श्री साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के आवेदक श्री गंगाधर नायक के भतीजे श्रीराम नायक से चर्चा की।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीराम नायक से सीएम हेल्पलाइन 1076 के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके बड़े पिताजी 72 वर्षीय गंगाधर नायक का आयुष्मान वय वंदन कार्ड नही बना था। जिसकी शिकायत उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में की। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के एल 1 अधिकारी बीएमओ डॉ नारायण साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। जिसके बाद उनके बड़े पिताजी का कार्ड केवल आधा घंटा में ही बन गया। श्रीराम नायक ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को हेल्पलाइन योजना प्रारंभ करने के लिए आभार व्यक्त किया।


    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग को लाभ देना सुशासन की सरकार का संकल्प है। सरकार इसी संकल्प के साथ चल रही है। सीएम हेल्पलाइन 1076 इन्ही में से एक महती योजना जिससे एक कॉल के माध्यम से ही समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।
    बता दें हेल्पलाइन 1076 प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। एक कॉल पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के लाखों नागरिकों की समस्याओं का निराकरण मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    26 साल से सड़क-पुल की आस, अब मुख्यमंत्री को भेजे 232 पोस्टकार्ड।पड़कीपाली के ग्रामीणों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान, सड़क सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन की बनाई रणनीति

    October 24, 2026

    शरद पूर्णिमा पर अटल विहार में सजेगा धार्मिक उत्सव-नव दुर्गा समिति द्वारा 25 अक्टूबर को भव्य भंडारा एवं विशेष अनुष्ठान

    October 24, 2026

    शरद पूर्णिमा पर भक्ति रस में डूबेगा आरंग-ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर में भव्य रास गरबा, महाआरती का आयोजन-बटेगा अमृत प्रसाद

    October 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सीएम हेल्पलाइन के आवेदक से की चर्चा

    Rekhraaz SahuOctober 24, 20261 Views

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सीएम हेल्पलाइन के आवेदक से की चर्चा आधे…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सीएम हेल्पलाइन के आवेदक से की चर्चा
    • 26 साल से सड़क-पुल की आस, अब मुख्यमंत्री को भेजे 232 पोस्टकार्ड।पड़कीपाली के ग्रामीणों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान, सड़क सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन की बनाई रणनीति
    • शरद पूर्णिमा पर अटल विहार में सजेगा धार्मिक उत्सव-नव दुर्गा समिति द्वारा 25 अक्टूबर को भव्य भंडारा एवं विशेष अनुष्ठान
    • शरद पूर्णिमा पर भक्ति रस में डूबेगा आरंग-ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर में भव्य रास गरबा, महाआरती का आयोजन-बटेगा अमृत प्रसाद
    • श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की सेवाभावी पहल-दशहरा-दीपावली पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 65 नागरिकों ने कराई जांच
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.