शरद पूर्णिमा पर भक्ति रस में डूबेगा आरंग-ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर में भव्य रास गरबा, महाआरती का आयोजन-बटेगा अमृत प्रसाद
आरंग।स्थानीय प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर (संस्थापिका: स्व. श्रीमती दुलारा बाई, पति: स्व. अमानसिंह, स्थापना: सन् 1896) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन दिनांक 25 अक्टूबर, दिन रविवार को रात्रि 8:00 बजे से मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।मंदिर के सर्वराकार सावन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य रास गरबा होगा। भक्तिमय वातावरण में भगवान श्री राधा कृष्ण की महाआरती की जाएगी, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं को शरद पूर्णिमा की अमृतमयी खीर एवं विशेष प्रसाद का वितरण होगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सतीश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, बृजेश सोनी, बृजेश अग्रवाल, अर्पित चौधरी एवं अरविंद गुप्ता ने धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर दर्शन लाभ लेने, प्रसाद ग्रहण करने तथा आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग



