Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद: संजय कानन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

    July 27, 2026

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बंधापार में पेयजल संकट, ग्रामीण महिलाएं सरपंच के साथ जनपद पंचायत पहुंचीं, समाधान का आश्वासन…
    Blog

    बंधापार में पेयजल संकट, ग्रामीण महिलाएं सरपंच के साथ जनपद पंचायत पहुंचीं, समाधान का आश्वासन…

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJune 9, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बंधापार में पेयजल संकट, ग्रामीण महिलाएं सरपंच के साथ जनपद पंचायत पहुंचीं, समाधान का आश्वासन…

    बागबाहरा।बागबाहरा विकासखंड के सूअरमार पंचायत के आश्रित ग्राम बंधापार में गंभीर पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। समस्या के समाधान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि सरपंच के साथ जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे।इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर ने ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उन्हें गांव में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट की जानकारी दी और शीघ्र समाधान की मांग रखी।ग्रामीणों का कहना था कि गांव में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। मौजूदा हैंडपंप एवं अन्य जलस्रोत या तो सूख चुके हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण लोगों को रोजाना दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते स्थिति और अधिक विकराल हो गई है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर गांव में तत्काल नल-कूप (बोर) खनन कराने एवं 2000 लीटर की पानी टंकी स्थापित करने की मांग की।इस पर जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर ने ग्रामीणों को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।सरपंच के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों के साथ महिलाएं भी मौजूद रहीं और उन्होंने एक स्वर में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की मांग दोहराई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से गीता रानी टंडन, भूरी बाई ,पुष्पा बाई, पूर्णिमा बाई, विशाखा बाई, विश्वशा बाई, शंभू, भाग, सोहन, नेहा बाई, सयारिन, दामिनी, सितरानी, सोनू, देवेंद्र, छगन, मोहन, शिवाय, मनोहर, मुरली, दिलराम, अनंत, शीतल, टेकचंद,सोहन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    महासमुंद: संजय कानन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

    July 27, 2026

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद: संजय कानन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

    Rekhraaz SahuJuly 27, 202695 Views

    महासमुंद: संजय कानन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत महासमुंद। नेशनल…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.