Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026

    भाजयुमो चम्पारण तामासिवनी मंडल की नई टीम घोषित-ये बने महामंत्री

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मनरेगा कार्यस्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 5 घायल
    Blog

    मनरेगा कार्यस्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 5 घायल

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJune 12, 20269 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मनरेगा कार्यस्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 5 घायल


    अंतागढ़। कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलगांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मनरेगा के तहत तालाब निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच धनराज पटेल सहित तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
    जानकारी के अनुसार ग्राम कलगांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण कार्य चल रहा था, जहां लगभग 50 ग्रामीण मजदूर कार्यरत थे। सुबह अचानक मौसम खराब होने और बारिश शुरू होने पर मजदूर बचाव के लिए पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए।
    हादसे में उपसरपंच धनराज पटेल समेत तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल पांच मजदूरों, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
    घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद भोजराज नाग भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
    आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना ने एक बार फिर खराब मौसम के दौरान कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026

    भाजयुमो चम्पारण तामासिवनी मंडल की नई टीम घोषित-ये बने महामंत्री

    July 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    Rekhraaz SahuJuly 27, 202623 Views

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.