अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..
आरंग। आरंग के अटल विहार कॉलोनी के मां गौरी भजन मंडली के सदस्यों द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत अटल विहार कालोनी में ग्राम कुकरा निवासी जितेन्द्र साहू जो आरंग ब्लॉक के गायत्री परिवार युवा मंडल के प्रभारी व सह प्रभारी खोमन साहू के प्रेरणा से प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण की रक्षा खातिर वृक्षारोपण का कार्य किया गया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यों के प्रति सजग संदेश देते हुए लगाए हुए पेड़ पौधों का देखभाल करने के लिए रक्षा सूत्र बांधा गया।इस अवसर परमां गौरी भजन मंडली के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला साहू व साथ में उपस्थित ओम प्रकाश साहू जी, डॉ. कामता प्रसाद सिन्हा , केशव साहू, रामनाथ साहू , श्रीमती आशा साहू, श्रीमती ललिता सिन्हा, मनीष आशा साहू,सहित अटल विहार कॉलोनी के रहवासी गण उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



