Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    August 22, 2026

    महासमुंद को मिली करीब 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नए कार्यालय भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये की घोषणा

    August 22, 2026

    नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की
    Blog

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 22, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा पवित्र श्रावण माह में आयोजित एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सपरिवार पूजन में शामिल हुए।

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पवित्र अवसर है। इस माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। भगवान शिव की भक्ति हमें सेवा, संयम, त्याग और सद्भावना का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को परिवार सहित बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    यह रहे उपस्थित
    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेतागण मोती साहू, संदीप दीवान, हरवंश सिंह (नानू भाई), रमेश साहू, सतपाल सिंह पाली, देवीचंद राठी, देवेंद्र चंद्राकर, महेंद्र सिका, अग्रज शर्मा, एम आर विश्वनाथन, मनीष शर्मा, अरविंद प्रहरे, सुजाता विश्वनाथन, हनीश बग्गा, मधु यादव, प्रभा साहू, वाणी तिवारी, राजेंद्र चंद्राकर, पप्पू ठाकुर, चुनेश्वरी साहू, शुभ्रा शर्मा, माखन पटेल, सुनैना ठाकुर, पीयूष साहू, भारती चंद्राकर, कल्पना सूर्यवंशी, प्रीति बादल मक्कड़, धनेश्वरी सोनवानी, शरद मराठा, नंदू जलक्षत्री, राकेश सचदेवा, दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, नईम खान, गोपी कन्नौजे सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    महासमुंद को मिली करीब 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नए कार्यालय भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये की घोषणा

    August 22, 2026

    नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    August 22, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में विद्यार्थियों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा-बोलबम के जयकारों से गूंजा नगर

    August 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    Rekhraaz SahuAugust 22, 20261 Views

    रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव।पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख,…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.