विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन
आरंग।आरंग स्थित सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।इस अवसर पर शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती देवकुमारी यादव ने अपने उद्बोधन में नवरात्रि की महिमा, हिंदू संस्कृति और हमारी समृद्ध परंपराओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षिकाओं द्वारा पारंपरिक जस गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर सभी ने उत्साह के साथ नृत्य किया। इसके बाद विद्यालय में भव्य गरबा नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छोटे बच्चों ने किया रावण वध का मंचनकार्यक्रम का मुख्य आकर्षण PP-1 के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुतियां रहीं। छोटे बच्चों को भगवान श्री राम और माता सीता के रूप में सजाया गया था। इन बच्चों ने दशहरा मनाने की परंपरा को जीवित रखते हुए रावण वध के दृश्य का अद्भुत मंचन किया और अंत में रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखकर सभी ने बच्चों की जमकर सराहना की। कार्यक्रम के अंत में शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री संतोष साहू, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप लोधी और संचालक महोदय श्री अनूपनाथ योगी ने बच्चों और उपस्थित जनों को संबोधित किया तथा सभी को नवरात्रि एवं विजय दशमी (दशहरा) पर्व की हार्दिक बधाई दी।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं—उमेश नाथ योगी, सुनीता लोधी, कुसुम यादव, सुमन लता योगी, छाया यादव, मधुरिमा सेन, मनिका लोधी, दीपमाला पटेल, भावना साहू, दीपिका जलक्षत्री एवं अनीता यादव का विशेष और महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विनोद गुप्ता-आरंग



