ब्रेकिंग-आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
आरंग। आरंग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रितेश मिश्रा, पिता रविकांत मिश्रा, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 8, श्याम बाजार, आरंग के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच एवं विवेचना शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले तीन-चार दिनों से अस्पताल परिसर के आसपास देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसकी माता का निधन हुआ था। उनके अस्थि विसर्जन के लिए परिजन प्रयागराज गए हुए हैं। इसी दौरान परिजनों की अनुपस्थिति में यह घटना हुई।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

