Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण
    Blog

    विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 2, 202614 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

    महासमुंद। बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा तीन अलग-अलग स्कूलों में शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शासकीय हाई स्कूल परसदा (ख), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खट्टी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का स्कूल स्टाफ द्वारा स्वागत, अभिनंदन किया गया। मां सरस्वती की पूजा, अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


    इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरस्वती साइकिल योजना भी ऐसी ही महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलती है और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने में सहायता प्राप्त होती है।
    उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य हैं। आप सभी को उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में योगदान देना है। अपने माता-पिता के साथ अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम भी रौशन करना है। अंत में उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

    यह रहे उपस्थित
    इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री डॉ माखन सिन्हा, साजन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री लच्छन ध्रुव, जनपद सदस्य पुष्पा ध्रुव, ग्राम परसदा (ख) सरपंच मिथलेश सिन्हा, ग्राम खट्टी सरपंच अनिता मोती मेहरा, हरेंद्र साहू सोसायटी अध्यक्ष, तुलाराम साहू, यादराम साहू, टीकम देवांगन संयोजक, रमेश शर्मा शक्ति केंद्र प्रभारी खट्टी, मनसाराम साहू ग्राम प्रमुख परसदा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम बाघ, उपाध्यक्ष राजू साहू, श्रीकांत शर्मा मीडिया प्रभारी, संतोष सिन्हा, महेश जोशी सहित स्कूल स्टाफ, छात्र छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    Vinod GuptaOctober 17, 202650 Views

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात
    • आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत
    • विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन
    • आरंग में शांति और सौहार्द के साथ मनेगा दुर्गा विसर्जन व दशहरा पर्व-शांति समिति की बैठक में 20 अक्टूबर को दशहरा मनाने पर सहमति
    • ब्रेकिंग-आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.