Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर आरंग में 31 अगस्त को होगा श्रावणी पूजन महोत्सव का भव्य समापन

    August 29, 2026

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    August 28, 2026

    राखी के धागों में दिखा भाई-बहन के प्रेम का रंग-आरंग शहर से गांव-गांव तक रही रौनक

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पूर्णाहुति के साथ एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन का हुआ समापन
    Blog

    पूर्णाहुति के साथ एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन का हुआ समापन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 28, 202617 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पूर्णाहुति के साथ एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन का हुआ समापन

    महासमुंद। विशाल मेगा मार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन का शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस बार भी प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन का पुण्यलाभ प्राप्त किया। वहीं इससे पहले रुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम में गुरुवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण और रुद्राभिषेक हुआ। पश्चात सवा लाख बत्ती से महाआरती हुई। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार सहित रुद्राभिषेक में शामिल हुए। वहीं नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुगण पूजा में शामिल हुए। पार्थिव शिवलिंगों के विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विशाल मेगा मार्ट परिसर से निकली और बम्हनी में समापन हुआ।

    वहीं शनिवार को श्रावण मास की समाप्ति के साथ विशाल मेगा मार्ट परिसर में चल रहे एक माह के रुद्राभिषेक व हवन-पूजन का समापन हुआ। अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ पूजन का समापन हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार सहित पूर्णाहुति में शामिल हुए। विधायक श्री सिन्हा ने हवन-पूजन कर सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। ज्ञात हो कि श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर व विधायक कार्यालय के पीछे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा विगत 11वर्षों से रुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम करवाया जा रहा है। शनिवार को पवित्र श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को 11वें वर्ष के हवन पूजन का समापन हुआ।

    महादेव की सेवा से मिलता है आत्मिक शांति
    एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन के समापन को लेकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि महादेव की पूजा एवं सेवा करने से आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। श्रावण के पवित्र माह में पूजन विधि करने से विशेष फल प्राप्त होता है। साथ ही महादेव भक्तों पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर आरंग में 31 अगस्त को होगा श्रावणी पूजन महोत्सव का भव्य समापन

    August 29, 2026

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    August 28, 2026

    राखी के धागों में दिखा भाई-बहन के प्रेम का रंग-आरंग शहर से गांव-गांव तक रही रौनक

    August 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर आरंग में 31 अगस्त को होगा श्रावणी पूजन महोत्सव का भव्य समापन

    Vinod GuptaAugust 29, 20264 Views

    बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर आरंग में 31 अगस्त को होगा श्रावणी पूजन महोत्सव का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.