Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित

    October 18, 2026

    दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी ने बांधा समां-दाई के गीतों पर झूमने लगे दर्शक-01-2 किलोमीटर दूर वाहन खड़े कर पैदल पहुंचे श्रद्धालु

    October 18, 2026

    आरंग के कॉलेज चौक में विराजीं माँ दुर्गा के 21 अलौकिक रूप, आरंग में उमड़ी भक्तों की भीड़

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित
    Blog

    गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 18, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित

    आरंग।सतनामी समाज के आदेशक, निर्देशक एवं मार्गदर्शक, राजागुरु एवं धर्मगुरु परम पूज्य गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधानसभा के विधायक गुरु खुशवंत साहेब के शासकीय निवास M-3 में सतनामी स्वाभिमान दिवस श्रद्धा, सामाजिक एकता, स्वाभिमान और जनसेवा के संदेश के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सर्वसमाज, सतनामी समाज एवं वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और परम पूज्य गुरु बालदास साहेब जी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने पूज्य पिताश्री के अवतरण दिवस को सेवा और शिक्षा के संकल्प से जोड़ते हुए अपनी पूरी विधायक वेतनराशि आरंग विधानसभा के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने आरंग विधानसभा के मंदिर हसौद क्षेत्र की दो प्रतिभावान छात्रा मानसी टंडन और धनेश्वरी यादव को अपनी वेतनराशि से लैपटॉप भेंट कर उनकी शैक्षणिक प्रगति को प्रोत्साहित किया। टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाली मानसी टंडन सहित दोनों छात्राओं को लैपटॉप प्रदान करना प्रतिभा के सम्मान और बेटियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।
    आगे की पढ़ाई और कोचिंग का पूरा खर्च मैं उठाऊंगा – गुरु खुशवंत साहेब जी
    लैपटॉप वितरण के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अथवा कोचिंग के लिए उन्हें आर्थिक परेशानियों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वे उनकी आगे की पढ़ाई और कोचिंग का पूरा खर्च उठाएंगे।
    लैपटॉप पाकर छात्राओं ने जताया आभार, गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर साझा किए अपने लक्ष्य
    मंदिर हसौद क्षेत्र की निवासी छात्राएं मानसी टंडन और धनेश्वरी यादव लैपटॉप प्राप्त कर उत्साहित हो गई। दोनों ने मंच पर उपस्थित गुरुजनों का आशीर्वाद लिया एवं परम पूज्य गुरु बालदास साहेब जी और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने अपने भविष्य के लक्ष्यों को साझा करते हुए आगे भी पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ पढ़ाई करने का संकल्प व्यक्त किया। लैपटॉप मिलने के साथ-साथ आगे की पढ़ाई और कोचिंग का पूरा खर्च उठाने के आश्वासन ने उनके शैक्षणिक सफर को लेकर नई उम्मीद जगाई।
    पूरी विधायक वेतनराशि जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित करने का संकल्प
    परम पूज्य गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा के सर्वसमाज के जरूरतमंद लोगों, गरीब एवं निर्धन कन्याओं और प्रतिभावान विद्यार्थियों की सहायता के लिए अपनी पूरी विधायक वेतनराशि समर्पित करने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ शासन में तकनीक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी इस पहल में शिक्षा, डिजिटल सशक्तीकरण और कौशल विकास से जुड़े सरोकार भी प्रमुखता से सामने आए। लैपटॉप वितरण, पढ़ाई एवं कोचिंग के खर्च की जिम्मेदारी लेने का आश्वासन और नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की घोषणा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
    गुरु परंपरा, सामाजिक एकता और जनसेवा का संगम बना सतनामी स्वाभिमान दिवस
    M-3 शासकीय निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी ने गुरु बालदास साहेब जी के प्रति श्रद्धा और गुरु परंपरा के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त किया। आयोजन ने सामाजिक एकता, स्वाभिमान, शिक्षा और मानव सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का यह संकल्प समाज की बेटियों को प्रोत्साहित करने, प्रतिभावान विद्यार्थियों को सहयोग देने और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहायता के अवसर उपलब्ध कराने की भावना को रेखांकित करता है।इस अवसर पर गुरु माता प्रवीण माता जी,गुरु सोमेश बाबा,गुरु सौरभ साहेब,गुरु परिवार के सदस्य सहित, जनप्रतिनिधि गण,अधिकारी,कर्मचारीगण,अखिल भारतीय सतनाम सेना,सतनामी समाज,सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी ने बांधा समां-दाई के गीतों पर झूमने लगे दर्शक-01-2 किलोमीटर दूर वाहन खड़े कर पैदल पहुंचे श्रद्धालु

    October 18, 2026

    आरंग के कॉलेज चौक में विराजीं माँ दुर्गा के 21 अलौकिक रूप, आरंग में उमड़ी भक्तों की भीड़

    October 18, 2026

    ​अटल विहार कॉलोनी में गूंजा नवरात्र का उल्लास-मुख्य अतिथि डॉ.संदीप जैन ने किया बोर खनन का ऐलान-दीपावली से पहले दूर होगी बिजली-पानी की समस्या

    October 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित

    Vinod GuptaOctober 18, 20261 Views

    गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित
    • दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी ने बांधा समां-दाई के गीतों पर झूमने लगे दर्शक-01-2 किलोमीटर दूर वाहन खड़े कर पैदल पहुंचे श्रद्धालु
    • आरंग के कॉलेज चौक में विराजीं माँ दुर्गा के 21 अलौकिक रूप, आरंग में उमड़ी भक्तों की भीड़
    • ​अटल विहार कॉलोनी में गूंजा नवरात्र का उल्लास-मुख्य अतिथि डॉ.संदीप जैन ने किया बोर खनन का ऐलान-दीपावली से पहले दूर होगी बिजली-पानी की समस्या
    • लोहे की नुकीली कीलों पर लेटकर पेट में ज्योति कलश धारण कर रहीं जानकी यादव
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.