Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महासमुंद को मिली करीब 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नए कार्यालय भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये की घोषणा
    Blog

    महासमुंद को मिली करीब 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नए कार्यालय भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये की घोषणा

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 22, 2026200 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुंद को मिली करीब 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नए कार्यालय भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये की घोषणा

    महासमुंद को स्वच्छता में नंबर वन बनाए

    महासमुंद, 22 अगस्त 2026/ उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज महासमुंद प्रवास पर रहे। इस दौरान मंत्री श्री अरूण साव जिला मुख्यालय के लोहिया चैक में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जिलेवासियों को 31 करोड़ 60 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने महासमुंद की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महासमुंद प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है और यहां नेतृत्व करने की क्षमता है। आने वाले समय में महासमुंद प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपना नाम रोशन करेगा।
    इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा, नगर पालिका परिषद महासमुंद अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, छ.ग. राज्य स्काउट गाईड के मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पार्षद गण, ऐल्डरमेन गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरों के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का कार्य किया है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी शहर स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनें। उन्होंने कहा कि राज्य के छह जिलों को स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 38 नालंदा परिसर स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि घर बैठे मिल रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।


    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 12 हजार 666 करोड़ रुपये के पुल-पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। महासमुंद जिले में भी विभिन्न विकास कार्यों के लिए 468 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों ओर सड़कों और अधोसंरचना के विकास को गति दी जा रही है। महासमुंद के विकास के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। श्री साव ने कहा कि आने वाले समय में महासमुंद को देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सभी मिलकर संकल्प लें ये शहर हमारा है, यहां का मान-सम्मान मेरा सम्मान है और यहां का गौरव मेरा गौरव है।


    उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने महासमुंद के नए बस स्टैंड को सुविधायुक्त और आधुनिक बस स्टैंड के रूप में विकसित करने के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही नए नगरीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की।

    विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार और उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में महासमुंद के विकास को लगातार प्राथमिकता मिल रही है। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि महासमुंद लगातार विकास की ओर अग्रसर है और सभी के सहयोग से जिले को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महासमुंद का गौरव पथ और तुमगांव रोड निर्माणाधीन है। नहर लिंकिंग रोड स्वीकृत हो चुका है तथा सड़कों के कार्यों के टेंडर भी जारी हो चुके हैं। सीकासेर का पानी कोडार तक पहुंच रहा है। सिरपुर बैराज भी स्वीकृत हो चुका है। विधायक श्री सिन्हा ने महासमुंद शहर के विकास के लिए रिंग रोड की आवश्यकता पर जोर देते हुए नए बस स्टैंड तथा नए कार्यालय भवन की मांग भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

    नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिल कांत साहू ने महासमुंद को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के समर्थन से बढ़ती जनसंख्या और शहर के विस्तार को देखते हुए महासमुंद नगर पालिका को नगर निगम बनाने की मांग रखी। साथ ही वर्तमान बस स्टैंड को सर्वसुविधायुक्त एवं आधुनिक बस स्टैंड के रूप में विकसित करने तथा नगर पालिका के लिए नए भवन की मांग भी रखी।

    भूमिपूजन किए गए प्रमुख एवं स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों में साहू सदन के पास 25.07 लाख रुपये की लागत से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। वहीं 240.67 लाख रुपये की लागत से सूखे एवं गीले कचरे के प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना तथा स्थापित संयंत्रों के उन्नयन एवं विकास का कार्य होगा। 15वें वित्त आयोग के अनटाइड ग्रांट के अंतर्गत 58.22 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक, सीसी रोड, आरसीसी नाली निर्माण तथा ट्यूबलर पोल प्रदाय एवं स्थापना के कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा अधोसंरचना मद के अंतर्गत 127.85 लाख रुपये की लागत से 15 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें सीसी रोड, पेवर ब्लॉक, आरसीसी नाली और बीटी रोड निर्माण के कार्य शामिल हैं। महासमुंद क्षेत्र में 1275.62 लाख रुपये की लागत से इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण तथा उसके संचालन एवं संधारण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य नगरीय स्वच्छता और अपशिष्ट जल प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में 15वें वित्त मद से वार्ड क्रमांक 29 एवं वार्ड क्रमांक 11 में 440.98 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय जलागार एवं अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसी तरह 164.90 लाख रुपए की लागत से महासमुंद के नयापारा अछरीडीह मार्ग लंबाई 1.20 किलोमीटर निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित, 466.19 लाख रुपए की लागत से लहंगर से पीढ़ी मार्ग लंबाई 3 किलोमीटर निर्माण कार्य पुल पुलिया सहित तथा 360.17 लाख रुपए की लागत से कौंदकेरा से बनसिवनी मार्ग लंबाई 3 किलोमीटर का चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    Vinod GuptaSeptember 12, 202651 Views

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.