Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    टैंकर के नीचे सो रहा था ट्रक चालक, सुबह वाहन आगे बढ़ते ही पहियों की चपेट में आया-मौके पर मौत

    September 9, 2026

    नया मंडी परिसर में रखे गए गौवंश के लिए आगे आई सेवा संस्थाएं-नगर पालिका व जनसहयोग से पौष्टिक आहार की व्यवस्था

    September 9, 2026

    कल 10 सितम्बर को ‘कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम 2026’ का आयोजन-किसानों को मिलेगी योजनाओं की सीधी जानकारी

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अतिरिक्त संपत्ति कर व अधिभार की वसूली के नोटिस का विरोध। नगरपालिका की मनमानी के खिलाफ पार्षदों ने उठाई आवाज, नोटिस पर तत्काल रोक की मांग
    Blog

    अतिरिक्त संपत्ति कर व अधिभार की वसूली के नोटिस का विरोध। नगरपालिका की मनमानी के खिलाफ पार्षदों ने उठाई आवाज, नोटिस पर तत्काल रोक की मांग

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 9, 202610 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अतिरिक्त संपत्ति कर व अधिभार की वसूली के नोटिस का विरोध। नगरपालिका की मनमानी के खिलाफ पार्षदों ने उठाई आवाज, नोटिस पर तत्काल रोक की मांग


    महासमुन्द। नगर पालिका महासमुन्द द्वारा शहरवासियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्व में जमा किए जा चुके संपत्ति कर के अतिरिक्त संपत्ति कर एवं अधिभार की राशि जमा करने संबंधी नोटिस जारी किए जाने का नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, प्रतिपक्ष नेता नानू भाई, पार्षदगण सुनैना, पप्पू ठाकुर, सीता डोंडेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी घनीराम यदु, जसप्रीत प्रीति बादल मक्कड़, निश्चय पूनम चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, भारती राजेन्द्र चंद्राकर, भाऊराम साहू, पीयूष अमृत साहू, शुभ्रा मनीष शर्मा, धनेश्वरी सोनाधर सोनवानी, एल्डरमेन हनीश बग्गा, प्रभा साहू, मधु यादव, लालविजय प्रताप सिंह देव, मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र जैन एवं विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी ने विरोध किया है।
    नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा स्व-निर्धारण एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए आकलन के आधार पर वर्षों से संपत्ति कर की वसूली की जाती रही है। ऐसे में कांग्रेस शासित नगर पालिका मेंअचानक पुराने वित्तीय वर्ष का अतिरिक्त संपत्ति कर एवं अधिभार वसूलने के लिए नोटिस जारी करना शहर की जनता के साथ अन्याय है। बिना पी.आई.सी. एवं परिषद के निर्णय के पुराने वित्तीय वर्ष पर अतिरिक्त कर का भार डालना उचित नहीं है। नगरपालिका अध्यक्ष की मनमानी नही चलेगी
    श्री राठी ने बताया कि नगर पालिका से जानकारी लेने पर उन्हें बताया गया कि संपत्ति कर का निर्धारण वर्ष 2015-16 की दरों के आधार पर किया जा रहा है। शहर के मकानों के बाहर लगाए गए स्कैनर के आधार पर पूर्व में लिए जा रहे टैक्स से अधिक राशि निर्धारित की गई है और अब उसी अंतर की मांग की जा रही है।
    उन्होंने कहा कि यदि संपत्ति कर का पुनर्निर्धारण करना है तो सबसे पहले नगर पालिका द्वारा लगाए गए सभी स्कैनरों को अपडेट किया जाना चाहिए। वर्तमान में कई स्कैनरों में मकान मालिक के नाम के स्थान पर दूसरे व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं। ऐसी स्थिति में स्कैनर के आधार पर अतिरिक्त कर की वसूली करना उचित नहीं है।
    राठी ने कहा कि स्कैनरों को पूरी तरह अपडेट करने में लंबा समय लग सकता है। इसलिए आगामी वित्तीय वर्ष से ही पी.आई.सी. एवं नगर पालिका परिषद के विधिवत अनुमोदन के बाद संशोधित कर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों में भी पूर्व में जमा किए जा चुके संपत्ति कर पर इस प्रकार अतिरिक्त कर एवं अधिभार की वसूली नहीं की जा रही है। फिर महासमुन्द नगर पालिका द्वारा पुराने वित्तीय वर्ष के लिए अतिरिक्त राशि की मांग क्यों की जा रही है, यह समझ से परे है।
    उन्होंने मांग की कि अतिरिक्त संपत्ति कर एवं अधिभार संबंधी नोटिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। पहले नगर पालिका के सभी स्कैनरों को अपडेट किया जाए तथा स्कैनर में दर्ज मकानों की स्थिति एवं माप का मोहर्रिर द्वारा पुनः सत्यापन कराया जाए अथवा पुराने स्वीकृत नाप के आधार पर रिकॉर्ड को अपडेट किया जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    टैंकर के नीचे सो रहा था ट्रक चालक, सुबह वाहन आगे बढ़ते ही पहियों की चपेट में आया-मौके पर मौत

    September 9, 2026

    नया मंडी परिसर में रखे गए गौवंश के लिए आगे आई सेवा संस्थाएं-नगर पालिका व जनसहयोग से पौष्टिक आहार की व्यवस्था

    September 9, 2026

    कल 10 सितम्बर को ‘कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम 2026’ का आयोजन-किसानों को मिलेगी योजनाओं की सीधी जानकारी

    September 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    टैंकर के नीचे सो रहा था ट्रक चालक, सुबह वाहन आगे बढ़ते ही पहियों की चपेट में आया-मौके पर मौत

    Vinod GuptaSeptember 9, 20266 Views

    टैंकर के नीचे सो रहा था ट्रक चालक, सुबह वाहन आगे बढ़ते ही पहियों की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.