कल 10 सितम्बर को ‘कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम 2026’ का आयोजन-किसानों को मिलेगी योजनाओं की सीधी जानकारी
आरंग।क्षेत्रीय किसानों की आर्थिक प्रगति और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ़ बड़ौदा, आरंग शाखा द्वारा गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को ‘कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम “किसानों की प्रगति – देश की समृद्धि” के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित होगा। यह शिविर कॉलेज चौक, मुख्य मार्ग स्थित सतनाम भवन, आरंग में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान बैंक के वित्तीय विशेषज्ञ और अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो किसानों से सीधा संवाद करेंगे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों को बैंक से जुड़ी कृषि ऋण सुविधाओं, आसान वित्तीय प्रक्रियाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से किसानों को अपनी खेती-किसानी के विस्तार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विनोद गुप्ता-आरंग



