Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Blog

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 19, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


    खल्लारी/ ग्रामीण सेवा सहकारी समिति चरौदा (बांध) के पुर्व अध्यक्ष व ग्राम कमरौद के ग्राम प्रमुख मोहन कुलदीप ने गांव के विकास के लिए विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा को महासमुन्द कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा है।
    बता दे कि पुर्व सोसायटी अध्यक्ष व कमरौद के ग्राम प्रमुख मोहन कुलदीप ने अपने सौपे ज्ञापन में सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा को लेकर अपने ज्ञापन में लिखा है कि 16 मई 2026 को सुशासन तिहार में आदर्श ग्राम कमरौद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने क्षेत्र के बहुचर्चित मांग ग्राम कमरौद से ग्राम चरौदा तक कच्ची सड़क मार्ग को मजबूती के साथ डामरीकरण कराने का घोषणा किया था। जिस पर अब तक कुछ नहीं हो पाया है। इस लिए इस दिशा में श्री कुलदीप जी ने तत्काल शासन – प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षण कराने को लेकर पहल शुरू कर दिया है। ताकी खराब कच्ची सड़क के परेशानीयों से ग्रामीणजन सहित क्षेत्रवासियों को सुविधा पुर्ण सड़क मिल सके। यह मार्ग काफी व्यस्तम मार्ग में से है। इसके बाद भी जस के तस स्थित ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दि है। राज्य निर्माण के साथ ही छत्तीसगढ़ में जिनके भी सरकार बने उनके विधायकों व मंत्रीयो ने क्षेत्र में दौरे के दौरान कमरौद से चरौदा मार्ग को मजबूती के साथ डामरीकरण कराने से लेकर आश्वासन व घोषणा किये लेकिन किसी भी सरकार के कार्यकाल में यह बहुचर्चित मांग वाली सड़क आज तक नहीं बन सका।
    कमरौद से चरौदा मार्ग की डामरीकरण और मार्ग के नाले में बड़े पुल निर्माण की मांग ग्रामीणजन व क्षेत्रवासी समय समय पर करते रहते हैं। किन्तु अब तक राज्य निर्माण के इतने वर्षों बाद भी इस मार्ग का कायकल्प नहीं हो पा रहा। है। जबकि इस मार्ग को मजबूती के साथ डामरीकरण करने की मांग छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के साथ ही चल रहा है। इसके बाद भी इस मार्ग पर आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाया है। कमरौद से चरौदा के लिए यह मार्ग सिंगल कच्ची सड़क मार्ग होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्राम कमरौद से चरौदा के लिए यह सिंगल सड़क मार्ग है। जो कि इस क्षेत्र का काफी महत्वपूर्ण मार्गों में से है। कमरौद से चरौदा तक यह मार्ग सिंगल सड़क मार्ग से अधिकतर स्कुली बच्चे, किसान,

    अपने जरूरी कामों से आते जाते हैं। कमरौद और चरौदा को जोड़ने वाली इस सड़क मार्ग को भविष्य में व्यवस्थित मार्ग बने इस लिए सभी क्षेत्रवासी प्रयासरत हैं।

    ✨ कमरौद में धान खरीदी केंद्र खोले जाने की भी हो रही, मांग :-
    कमरौद के ग्राम प्रमुख एवं ग्रामीण सेवा सहकारी समिति चरौदा के पुर्व अध्यक्ष मोहन कुलदीप ने अपने एक और ज्ञापन में डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा को ही जिले के प्रभारी मंत्री व खाद्यय मंत्री दयालदास बघेल के नाम कमरौद में धान खरीदी केंद्र खोले जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। श्री कुलदीप ने बताया कि इस क्षेत्र के अधिकांश गांवों के किसान अपने धान को बचने कच्ची सड़क मार्ग से चरौदा जाते हैं। सड़क काफी खराब के साथ धान खरीदी केंद्र के अनेक गांवों की दुरी से किसानों को काफी परेशानीयां उठानी पड़ती है। वहीं चरौदा के ओर जाने वाली कच्ची सड़क काफी खराब भी है।जिसके चलते कई बार हादसा भी हो चुका है। इस लिए किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये, आदर्श ग्राम कमरौद में इस सत्र धान खरीदी केंद्र खाले जाने की भी मांग क्षेत्र के किसानों द्वारा कि जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026

    बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार सहायक शिक्षक निलंबित-जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Rekhraaz SahuSeptember 19, 20261 Views

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.