Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026

    बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार सहायक शिक्षक निलंबित-जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन
    Blog

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 19, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    आरंग।पीएम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, आरंग में ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ के अंतर्गत 17 से 19 सितंबर तक विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, स्टाफ, पालकों और एसएमडीसी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
    कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर की शाम 7 बजे एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर एवं प्राचार्य संध्या रानी बारिक की अगुवाई में हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा “आशीर्वाद का दीप” प्रज्वलित किया गया। इस दौरान एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सेवा, संस्कार, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं, प्राचार्य श्रीमती संध्या रानी बारिक ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में संस्कार, रचनात्मकता एवं सामाजिक चेतना विकसित करने का भी प्रमुख केंद्र है।आयोजन की अगली कड़ी में 18 सितंबर को सभी कक्षाओं के आधे विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता तथा शेष आधे विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसके बाद, 19 सितंबर को कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की एक सुंदर प्रदर्शनी लगाई गई और चयनित विद्यार्थियों द्वारा अपने भाषण प्रस्तुत किए गए।इन तीन दिनों के दौरान पूरे आयोजन में विद्यार्थियों की अद्भुत रचनात्मकता, भारी उत्साह और सेवा की भावना देखने को मिली, जिससे यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026

    बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार सहायक शिक्षक निलंबित-जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 19, 2026

    बनचरोदा में शिक्षक हत्याकांड-उधारी के 30 लाख और 3 महीने के ब्याज का खूनी हिसाब-आरंग पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी-पढ़िए पूरी कहानी…

    September 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 19, 20261 Views

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन आरंग।पीएम श्री अरुंधती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.