Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    16 साल बाद मिले गुरु और शिष्य, खल्लारी में भावुक रहा पुनर्मिलन समारोह

    September 17, 2026

    खल्लारी के युवाओं ने महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी से सौजन्य भेंट मुलाकात किया

    September 17, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव-कल 18 सितंबर को यहां होगा विशेष दुर्वा पूजन एवं सहस्रार्चन का आयोजन..

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जिला अध्यक्ष येतराम साहू का करारा हमला : मोदी जी के जन्मदिन पर अनर्गल प्रलाप करने से पहले कांग्रेस नेता बताएँ— नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया, राहुल और वाड्रा का जन्मदिन किस नाम से मनाना पसंद करेंगे?”
    Blog

    जिला अध्यक्ष येतराम साहू का करारा हमला : मोदी जी के जन्मदिन पर अनर्गल प्रलाप करने से पहले कांग्रेस नेता बताएँ— नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया, राहुल और वाड्रा का जन्मदिन किस नाम से मनाना पसंद करेंगे?”

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 17, 202634 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ​कांग्रेसियों की वाचालता मानसिक दिवालिएपन का प्रमाण : भाजपा

    जिला अध्यक्ष येतराम साहू का करारा हमला : मोदी जी के जन्मदिन पर अनर्गल प्रलाप करने से पहले कांग्रेस नेता बताएँ— नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया, राहुल और वाड्रा का जन्मदिन किस नाम से मनाना पसंद करेंगे?”

    ​महासमुन्द। भारतीय जनता पार्टी के जिल अध्यक्ष येतराम साहू ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर तीखा प्रहार करते हुए इसे उनकी राजनीतिक हताशा और अनर्गल वाचालता करार दिया है।

    भाजपा जिला अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा हमेशा जनसेवा, रक्तदान, स्वच्छता और जनकल्याणकारी कार्यों के जरिए ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाती है। लेकिन जिन दलों की संस्कृति केवल एक परिवार की परिक्रमा और भ्रष्टाचार पर टिकी हो, उन्हें जनसेवा का यह भाव कभी समझ नहीं आ सकता।

    भाजपा जिला अध्यक्ष श्री साहू ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस का नामकरण करने की हास्यास्पद कोशिश करने से पहले कांग्रेसी यह स्पष्ट करें कि वे अपने आकाओं का जन्मदिन किन नामों से मनाना पसंद करेंगे :

    •​ पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन : देश की सीमाओं से समझौता करने, अक्साई चिन गँवाने और कश्मीर समस्या देश पर थोपने के नाम पर मनाया जाए?

    • ​इंदिरा गांधी का जन्मदिन : देश पर क्रूर ‘आपातकाल’ थोपने, लोकतंत्र की हत्या करने और नागरिक अधिकारों को कुचलने के ‘तानाशाही दिवस’ के रूप में मनाएंगे?
    • ​राजीव गांधी का जन्मदिन : सिखों के नरसंहार, भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी को भगाने और ऐतिहासिक ‘बोफोर्स दलाली दिवस’ के रूप में मनाना चाहेंगे?
    • ​एंटोनिया एडविगे अल्बिना माइनो (सोनिया गांधी) का जन्मदिन : सुपर पीएम बनकर 10 वर्षों तक देश को लूटने, टू-जी, कॉमनवेल्थ और कोयला घोटाले के ‘महाघोटाला दिवस’ के रूप में मनाएंगे?
    • ​राहुल गांधी का जन्मदिन : देश की गरिमा को विदेशों में बदनाम करने, सेना के शौर्य पर सवाल उठाने और सनातन का अपमान करने के ‘झूठ और भ्रम दिवस’ के नाम पर रखेंगे?
    • ​प्रियंका वाड्रा व रॉबर्ट वाड्रा का जन्मदिन : हरियाणा और राजस्थान में किसानों की जमीनों को हड़पने के ‘जमीन हड़प दिवस’ के रूप में मनाएंगे?

    ​भाजपा जिला अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि जिस कांग्रेस ने 60 सालों तक देश को गरीबी, भुखमरी और भ्रष्टाचार की गर्त में धकेला, आज जब मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन दिया, किसानों को सम्मान निधि दी और भारत को दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाया, तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है! केवल मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए कांग्रेस के लोग गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर अपनी शर्मनाक वाचालता प्रदर्शित कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार को पहचानकर उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। श्री साहू ने नसीहत दी कि कांग्रेस नेता अपनी पार्टी की बची-खुची साख बचाने की चिंता करें और राष्ट्र निर्माण में समर्पित प्रधानमंत्री के प्रति स्तरहीन बयानबाजी से बाज आएँ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    16 साल बाद मिले गुरु और शिष्य, खल्लारी में भावुक रहा पुनर्मिलन समारोह

    September 17, 2026

    खल्लारी के युवाओं ने महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी से सौजन्य भेंट मुलाकात किया

    September 17, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव-कल 18 सितंबर को यहां होगा विशेष दुर्वा पूजन एवं सहस्रार्चन का आयोजन..

    September 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    16 साल बाद मिले गुरु और शिष्य, खल्लारी में भावुक रहा पुनर्मिलन समारोह

    Rekhraaz SahuSeptember 17, 20264 Views

    16 साल बाद मिले गुरु और शिष्य, खल्लारी में भावुक रहा पुनर्मिलन समारोह खल्लारी। शासकीय…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.