Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बिहान की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी: केशव चंद्राकर।बागबाहरा में 53 समूहों को मिला 2.352 करोड़ का आर्थिक संबल
    Blog

    बिहान की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी: केशव चंद्राकर।बागबाहरा में 53 समूहों को मिला 2.352 करोड़ का आर्थिक संबल

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 9, 202654 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिहान की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी: केशव चंद्राकर।बागबाहरा में 53 समूहों को मिला 2.352 करोड़ का आर्थिक संबल

    बागबाहरा – कभी घर की चार दीवारी तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं अब किराना स्टोर, फैंसी स्टोर, बकरी पालन, डेयरी, सेंट्रिंग प्लेट और टेंट हाउस जैसे कारोबार की कमान संभालकर स्वावलंबन की मिसाल पेश कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ने बागबाहरा क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई रफ्तार दी है।
    बागबाहरा जनपद पंचायत परिसर में आज एसएचजी समूहों, कैडर एवं पदाधिकारियों का विकासखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बैंक लिंकेज, वित्तीय साक्षरता और विभागीय योजनाओं के अभिसरण को लेकर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, व्यापार एवं उद्योग विभाग तथा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी।


    आंकड़े बताते हैं कि बदलाव जमीन पर दिखाई दे रहा है। बागबाहरा क्षेत्र में महिला समितियों द्वारा 139 किराना स्टोर, 35 फैंसी स्टोर, 44 बकरी पालन, 8 गाय पालन, 35 सेंट्रिंग प्लेट और 19 टेंट हाउस संचालित किए जा रहे हैं।
    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 53 समूहों को कुल 2 करोड़ 35 लाख 20000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई तथा 22 उद्यमी दीदी को व्यक्तिगत उद्यम ऋण का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया । योजना के माध्यम समूहों को अब तक रिवॉल्विंग फंड से 348.6 लाख, सामुदायिक निवेश कोष से 1208.4 लाख और ग्राम संगठन स्टार्टअप फंड से 24.85 लाख रुपये प्राप्त हो चुके है जो इन्हीं के क्लस्टर के माध्यम से इनके ही समूहों को बहुत कम ब्याज दर में आसान किस्तो में रोटेशन होते रहते है, याने ये क्लस्टर समूह के लिए चलता फिरता मिनी बैंक के रूप भी कार्य करता है ।
    कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर, उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, जनपद सीईओ एम.एल. मंडावी, सभापति लता पांडे,सभापति मधुलिका गणेश चंद्राकर,जनपद सदस्य चंद्रकला साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष एडिसन ठाकुर सरपंच,तमोरा सेवाराम साहू, सीईओ जी.आर. बरिहा सहित अधिकारी-कर्मचारी और चारों क्लस्टर की महिला समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
    बिहान अब सिर्फ योजना नहीं, गांव की महिलाओं के हाथों में रोजगार और आत्मनिर्भरता की ताकत बनने की दिशा में बढ़ता कदम बन रहा है।

    जनपद अध्यक्ष केशव चंद्राकर ने कहा कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आर्थिक बदलाव का मजबूत माध्यम बन रही है। महिला स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण के साथ वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बागबाहरा क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करें।

    जनपद उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने कहा कि महिला समूहों को केवल ऋण उपलब्ध कराना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें सही व्यवसाय का चयन, वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाकर स्थायी आजीविका से जोड़ना जरूरी है। बिहान से जुड़ी महिलाओं की सफलता यह साबित कर रही है कि अवसर और सहयोग मिले तो ग्रामीण महिलाएं बड़े स्तर पर कारोबार खड़ा कर सकती हैं।

    जनपद सीईओ एम.एल. मंडावी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिला समूहों को बैंक लिंकेज, वित्तीय साक्षरता और विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई है। समूहों को उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता का उद्देश्य उनकी आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। जनपद पंचायत द्वारा बिहान समूहों को हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    Vinod GuptaOctober 11, 202630 Views

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित आरंग। आज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित
    • रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन
    • आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन
    • अग्रसेन योगासन शाखा में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती-वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर डाला प्रकाश
    • 05 वर्षों की ऐतिहासिक पदयात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ लौटे सौरभ देवांगन का गृह ग्राम में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.