Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
    Blog

    भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 18, 202618 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    महासमुंद। शुक्रवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा स्थानीय अपना मार्केट पहुंचे और मेशन मजदूर संघ द्वारा आयोजित भगवान विश्वकर्मा की पूजा में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं भाजपा नेताओं ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
    इस अवसर पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के महान शिल्पकार एवं निर्माण कला के देवता के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने अपनी अद्भुत कला, कौशल और रचनात्मकता से निर्माण एवं सृजन के क्षेत्र में उत्कृष्टता का संदेश दिया। भगवान विश्वकर्मा की पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह मेहनत, हुनर, तकनीकी दक्षता, कर्मठता और रचनात्मकता के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास में श्रमिकों, कारीगरों, मिस्त्रियों, तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों, उद्यमियों तथा विभिन्न निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इनके परिश्रम और कौशल के कारण ही विकास होता है। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हम सभी को अपने कार्य के प्रति ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
    इस अवसर पर नगर पुरोहित पंकज तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, राजेंद्र चंद्राकर, हनीश बग्गा, शरद मराठा सहित मेशन मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Rekhraaz SahuSeptember 19, 20264 Views

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.