Author: Vinod Gupta

रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन आरंग।आरंग के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शैक्षिक हॉल में रचनात्मक लेखन कौशल, दीवार पत्रिका एवं ‘आओ करके सीखें’ विषय पर एक दिवसीय प्रेरक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के प्रधान पाठकों एवं संकुल समन्वयकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यशाला में संकुल समन्वयक हरीश दीवान, डोमन डहरिया व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि जय कुमार वर्मा ने…

Read More

आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन आरंग। आरंग में आस्था, संस्कृति और उत्साह के अनूठे संगम के साथ आज से ‘आरंग गरबा नाइट्स’ का भव्य आयोजन शुरू हो रहा है। माँ दुर्गा की भक्ति और डांडिया-नृत्य के इस पावन पर्व को लेकर युवाओं और शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।यह शानदार आयोजन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक (रविवार से सोमवार तक) स्थानीय ‘माई की बगिया (मैदान), आरंग’ में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन कार्यक्रम का समय संध्या 7:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे…

Read More

अग्रसेन योगासन शाखा में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती-वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर डाला प्रकाश आरंग।11 अक्टूबर 2026 — विक्रम संवत 2083 आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर आरंग के अग्रवाल पारा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में अग्रसेन योगासन शाखा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नित्य दिनचर्या के तहत आसन, प्राणायाम, ध्यान योग और संघ प्रार्थना के पश्चात अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसेन एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की…

Read More

05 वर्षों की ऐतिहासिक पदयात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ लौटे सौरभ देवांगन का गृह ग्राम में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर देश के 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में की 20,000 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा आरंग।छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत एवं साहसी युवा सौरभ देवांगन (घूमक्कड़ सौरभ) की पांच वर्षों की ऐतिहासिक पदयात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार 12 अक्टूबर को उनके गृह ग्राम सिद्धेश्वर धाम जारा में भव्य नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के माध्यम से उनकी पांच वर्षों की यात्रा के अनुभवों,…

Read More

बिरबिरा दोहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा-एक वर्ष पूर्व मां की मृत्यु जादू-टोना से होने की शंका पर पड़ोसी ने किया था बुजुर्ग दंपति का कत्ल… आरंग।रायपुर ग्रामीण पुलिस के थाना आरंग पुलिस टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 48 घंटे में सुलझाते हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।ज्ञात हो कि दिनांक 08.10.2026 को ग्राम बिरबिरा सरपंच चम्मन लाल साहू ने थाना आकर सूचना दी कि गांव के सदाशी साहू और पत्नी आसबती साहू की किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश साहू के…

Read More

प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार वर्मा की पुस्तक ‘माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी’ का हुआ विमोचन-उच्च शिक्षा मंत्री ने की सराहना आरंग।छत्तीसगढ़ के शासकीय नवीन महाविद्यालय, नवागांव सेक्टर 28, नया रायपुर के वनस्पति शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी” का भव्य विमोचन 9 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। इस पुस्तक का विमोचन छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा तथा राजस्व एवं आपदा, पुनर्वास मंत्री टंकराम वर्मा और तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के कर-कमलों द्वारा किया गया।यह महत्वपूर्ण पुस्तक प्रदेश में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के…

Read More

आरंग में ‘कौशल विकास यात्रा-2026’ का राज्य स्तरीय समापन: विद्यार्थियों को दी गई AI तकनीक की जानकारी आरंग। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय एवं AISECT के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में संचालित ‘कौशल विकास यात्रा-2026’ का राज्य स्तरीय औपचारिक समापन 10 अक्टूबर 2026 को आरंग के शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ‘समर्थ भारत-सक्षम भारत’ थीम पर आधारित यह यात्रा देश के 20 राज्यों और 300 जिलों में युवाओं एवं विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास…

Read More

आरंग में आज जमेगा डांडिया का रंग-‘The Grand Garba’ में गरिमा और स्वर्णा दिवाकर की मौजूदगी बढ़ाएगी शान आरंग।आरंग के इंडोर स्टेडियम में आज संगीत, संस्कृति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ‘भक्ति बीट्स, आरंग’ के तत्वावधान में भव्य गरबा उत्सव ‘The Grand Garba’ का आयोजन आज, 11 अक्टूबर को किया जा रहा है, जिसमें शहरभर के गरबा प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।इस रंगारंग कार्यक्रम में गरिमा एवं स्वर्णा दिवाकर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जिनके आगमन को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में विशेष उत्सुकता है। इंडोर स्टेडियम में पारंपरिक गरबा, आकर्षक…

Read More

आरंग में पितृ मोक्ष अमावस्या पर अनूठी पहल-गौठान में 800 गौ माताओं को कराया गया पौष्टिक आहार का भोजन आरंग।पितृ मोक्ष अमावस्या के पवित्र अवसर पर आरंग की नई अनाज मंडी स्थित गौठान में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। फसल सुरक्षा और सेवा भाव के तहत यहाँ अस्थायी रूप से लगभग 800 गौ माताओं को रखा गया है। इस विशेष अवसर पर जनसहयोग के माध्यम से चोकर, कट्टी और गोली दाना क्रय कर एक विशेष पौष्टिक आहार तैयार किया गया और गौ माताओं को प्रेम से भोजन कराया गया। नगर के गौ प्रेमी श्रद्धालुओं ने इस पुनीत कार्य में…

Read More

नरदहा–चंद्रखुरी मार्ग पर आबकारी विभाग की कार्रवाई-झारखंड की 30.3 बल्क लीटर देशी शराब जब्त रायपुर।10 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और उपायुक्त आबकारी प्रवीन वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने नरदहा–चंद्रखुरी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए झारखंड राज्य की 30.3 बल्क लीटर देशी शराब जब्त की। शराब का परिवहन मोटरसाइकिल से किया जा रहा था। मामले में झारखंड निवासी आरोपी राजेश प्रसाद सिंह (54 वर्ष), निवासी सेक्टर 9डी, बोकारो स्टील प्लांट, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया गया है।सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 21 अद्धी और 120 पाव देशी…

Read More