Author: Vinod Gupta
इस वार्ड क्रमांक में 9.65 लाख रुपये के लागत से होने वाले बाह्य विद्युतीकरण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड क्रमांक 03 में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन एवं वार्ड पार्षद नरेन्द्र लोधी ने शनि देव मंदिर से झलमला तालाब के पास स्थित पुराने आंगनबाड़ी भवन तक प्रस्तावित बाह्य विद्युतीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। लगभग 9.65 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी तथा स्थानीय…
सेन समाज की बैठक सम्पन्न-नए पदाधिकारियो का हुआ चुनाव-ये बने अध्यक्ष… आरंग। आज दिनाँक 02 मई 2026 दिन मंगलवार को आरंग सेन समाज का बैठक हुआ जिसमें सेन समाज के पदाधिकारियों का गठन किया गया । जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष – कैलाश ठाकुर , उपाध्यक्ष – आकाश सेन एवं राजेन्द्र सेन , सचिव – प्रवीण सेन , सह सचिव – गौरव सेन , कोषाध्यक्ष- पप्पी ठाकुर एवं निहाल सेन , कार्यकारणी सदस्य – दीपक सेन , सुरेश सेन, उमेश सेन , ओंकार सेन , अज्जू सेन , सतीश सेन , संरक्षक – पुरुषोत्तम ठाकुर , प्रहलाद सेन तरुण सेन…
केंद्रीय विद्यालय-प्रवेश हेतु ऑफलाइन लाटरी की तिथि तय-देखिये विस्तृत विवरण.. आरंग। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय ग्रुप केंद्र, सी आर पी एफ़ आरंग में बालवाटिका 1, बालवाटिका -2, बालवाटिका-3, कक्षा 1 से 5 तक में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि दिनांक 25.05.2026 तक प्राप्त आवेदनों पर प्रवेश हेतु ऑफ लाइन लाटरी निकाली जाएगी जो इस प्रकार है…. विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि अभिभावक जिस कक्षा के लिए फार्म भरा है उसी समयानुसार के अनुसार आने का कष्ट करेंगे…।विनोद गुप्ता-आरंग
ब्रेकिंग न्यूज़-मोनेट इस्पात सयंत्र में भीषण आग-हाइ वोल्टेज मशीन पूरी तरह जल कर खाक होने की खबर… आरंग। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोनेट इस्पात सयंत्र मंदिरहसौद (कुरूद) में सुबह सुबह 05 बजे बॉयलर फटने से आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आगजनी से हाइ वोल्टेज मशीन पूरी तरह जल गया है। दमकल की गाड़ीयो द्वारा आग पर काबू पाया गया। कर्मचारी भाग कर सुरक्षित स्थान में पहुचे है। फ़िलहाल अभी कोई जनहानि की खबर नही है। आगजनी की सूचना पर मंदिर हसौद पुलिस घटना स्थल की और रवाना हो गई है।विस्तृत…
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव सम्पन्न-सरपंच पद पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी विजयी आरंग। त्रिस्तरीय उप निर्वाचन जनपद पंचायत आरंग सम्पन्न हो गया है। ग्राम पंचायत घोट में सरपंच पद के लिए बीजेपी समर्थित श्रीमती बुधारा को जीत हासिल होने की खबर है। उन्होंने कुल मत 266 प्राप्त कर 36 मत से विजयी हुए हैं।इसी प्रकार ग्राम पंचायत पारागांव में पंच पद पर मोरध्वज ने 81 मत प्राप्त कर 48 मत से विजयी हुए हैं।तथा ग्राम पंचायत गोढ़ीमें पंच पद पर श्रीमति सरला ने 79 मत प्राप्त कर 36 मत से विजयी हुए हैं।विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।विनोद गुप्ता-आरंग
मिनी माता स्मृति भवन का काम शुरू नही होने के शिकायत के बाद सीएमओ ने दिया स्पष्टीकरण.. आरंग। सुशासन तिहार के अंतर्गत आरंग में 08 मई को हुए समाधान शिविर में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के कड़े निर्देश के बाद भी मिनी माता स्मृति भवन काम शुरू नही होने की शिकायत अध्यक्ष डॉ संदीप जैन द्वारा कलेक्टर को किये जाने के बाद सीएमओ ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से स्पष्टीकरण जारी किया है।उन्होंने विज्ञप्ति में बताया कि मंत्री जी के निर्देश पश्चात से ही कार्य प्रारंभ है तथा वर्तमान में भी कार्य प्रगति पर है।इस संदर्भ में नगर पालिका…
सुशासन तिहार में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा दिए गए कड़े निर्देश की अनदेखी-मिनी माता भवन के अधूरे निर्माण कार्य नही हुए शुरू-अध्यक्ष ने खोला मोर्चा… आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और प्रशासनिक कार्यप्रणाली और लापरवाही एक बड़ा मुद्दा बनते जा रहा है। छग शासन की महत्वपूर्ण योजना सुशासन तिहार के तहत गत 08 मई को आरंग में हुए समाधान शिविर में क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मंच से ही सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए वार्ड क्रमांक 13 में मिनी माता स्मृति भवन में सालों से बंद पड़े निर्माण कार्य को…
गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा… आरंग।कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज एवं गुप्ता समाज महिला मंडल, आरंग के तत्वाधान में 04 जून से 12 जून तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर आरंग में होने जा रहा है। जिसमे व्यास गद्दी से अनन्त श्री विभूवित स्वामी श्री 108 श्री बालकदास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्री राम कथा का रसपान कराएँगे।03 जून 2026 बुधवार, ज्येष्ट कृष्ण पक्ष 03 को दोपहर 3:00 बजे श्री गणेश पूजन उपरांत सायं 4:00 बजे भव्य कलश…
बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी… आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते शुक्रवार की शाम एक शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस, मृतक के परिजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुच गये थे। मृतक की पहचान आशीष बघेल उम्र (41) वर्ष के रूप में हुई है जो अकोली (कला) स्थित शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा…
राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां आरंग। ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी आरंग में ज्ञानभारतम मिशन के अंतर्गत प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आरंग के ब्राह्मण पारा स्थित आचार्य पं.अजीत कमलनारायण शर्मा (ज्योतिषाचार्य) के निवास से सदियों पुरानी और अत्यंत दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि व पोथियां प्राप्त हुई हैं। इनमें 111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित बीजात्मक दुर्गासप्तशती और 98 वर्ष पुराना कपिला तर्पण मुख्य रूप से शामिल हैं।इस महत्वपूर्ण खोज की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव…
