Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026

    November 16, 2026

    राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में आरंग की टीकेश्वरी साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ टीम की कमान, शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का बढ़ाया मान

    November 16, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इन धान खरीदी केंद्रों में किया धान खरीदी का शुभारंभ-किसानों को दी बधाई…

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सुशासन तिहार में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा दिए गए कड़े निर्देश की अनदेखी-मिनी माता भवन के अधूरे निर्माण कार्य नही हुए शुरू-अध्यक्ष ने खोला मोर्चा…
    Blog

    सुशासन तिहार में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा दिए गए कड़े निर्देश की अनदेखी-मिनी माता भवन के अधूरे निर्माण कार्य नही हुए शुरू-अध्यक्ष ने खोला मोर्चा…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 31, 202629 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा दिए गए कड़े निर्देश की अनदेखी-मिनी माता भवन के अधूरे निर्माण कार्य नही हुए शुरू-अध्यक्ष ने खोला मोर्चा…

    आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और प्रशासनिक कार्यप्रणाली और लापरवाही एक बड़ा मुद्दा बनते जा रहा है। छग शासन की महत्वपूर्ण योजना सुशासन तिहार के तहत गत 08 मई को आरंग में हुए समाधान शिविर में क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मंच से ही सीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए वार्ड क्रमांक 13 में मिनी माता स्मृति भवन में सालों से बंद पड़े निर्माण कार्य को 02 दिन के अंदर शुरू करने के कड़े निर्देश दिए थे।साथ ही स्पष्ट कहा था कि यदि ठेकेदार निर्धारित समय सीमा में काम शुरू नहीं करता है तो उसका ठेका निरस्त कर नया टेंडर जारी किया जाए।मंत्री के निर्देशों के कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो अधूरा निर्माण कार्य शुरू हो सका और न ही ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई हुई है। सीएमओ द्वारा जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉ. जैन ने जिला कलेक्टर रायपुर को पत्र लिखकर सीएमओ पर मंत्री के निर्देशों की अवहेलना, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा तथा मनमानीपूर्ण कार्यशैली अपनाने का आरोप लगाते हुए सख्त अनुशासनात्मक कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मंत्री के स्पष्ट निर्देशों को भी गंभीरता से नहीं लिया, जिससे आम जनता में शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुशासन तिहार के औचित्य पर सवाल खड़े हो रहे है।डॉ. संदीप जैन ने अपने पत्र में केवल मिनी माता भवन का मुद्दा ही नहीं उठाया, बल्कि सीएमओ की कार्यशैली पर कई अन्य गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एएचपी (अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप) योजना के तहत आवास आबंटन की प्रक्रिया अध्यक्ष की अनुपस्थिति में पूरी कर दी गई, जो जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल और अधिकारों की अनदेखी है।इसके अलावा अध्यक्ष ने वर्ष 2026-27 के नगर पालिका बजट को लेकर भी गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बजट की कार्यवाही हेतु अध्यक्ष द्वारा 16 मार्च 2026 को लिखित निर्देश दिया गया था ताकि नियत समय में बजट परिषद में प्रस्तुत किया जा सके परन्तु नगर पालिका का वार्षिक बजट परिषद में नियत समय में पेश नही किया गया। नियमानुसार परिषद् में 31 मार्च 2026 तक प्रस्तुत किया जाना चाहिए था जो 27 अप्रेल की सामान्य सभा में प्रस्तुत किया गया।नगरपालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि लगातार जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज करने, महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध नहीं कराने तथा शासन के निर्देशों की अवहेलना करने से परिषद् की लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में शासन, परिषद और जनप्रतिनिधियों के निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष के इस कड़े तेवर से राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। तथा नगर पालिका के सीएमओ की अफसरशाही और लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026

    November 16, 2026

    राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में आरंग की टीकेश्वरी साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ टीम की कमान, शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का बढ़ाया मान

    November 16, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इन धान खरीदी केंद्रों में किया धान खरीदी का शुभारंभ-किसानों को दी बधाई…

    November 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026

    Vinod GuptaNovember 16, 2026184 Views

    ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026
    • राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में आरंग की टीकेश्वरी साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ टीम की कमान, शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का बढ़ाया मान
    • कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इन धान खरीदी केंद्रों में किया धान खरीदी का शुभारंभ-किसानों को दी बधाई…
    • रकबा जीरो करके किसानों को धान बेचने से रोक रही सरकार : विनोद चंद्राकर
    • खेल, फैंसी ड्रेस और नन्हे ‘नेहरू’ की अदाओं से गुलजार हुआ श्री राधाकृष्ण विद्या मंदिर-हर्षोल्लास से मना बाल दिवस
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.