Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    June 2, 2026

    अवैध उर्वरक पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही-छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की शिकायत पर पकड़ाया अवैध खाद..

    June 2, 2026

    इस वार्ड क्रमांक में 9.65 लाख रुपये के लागत से होने वाले बाह्य विद्युतीकरण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»इस वार्ड क्रमांक में 9.65 लाख रुपये के लागत से होने वाले बाह्य विद्युतीकरण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
    Blog

    इस वार्ड क्रमांक में 9.65 लाख रुपये के लागत से होने वाले बाह्य विद्युतीकरण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 2, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इस वार्ड क्रमांक में 9.65 लाख रुपये के लागत से होने वाले बाह्य विद्युतीकरण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

    आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड क्रमांक 03 में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन एवं वार्ड पार्षद नरेन्द्र लोधी ने शनि देव मंदिर से झलमला तालाब के पास स्थित पुराने आंगनबाड़ी भवन तक प्रस्तावित बाह्य विद्युतीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। लगभग 9.65 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी तथा स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कोसले, पार्षद संतोष लोधी, पार्षद प्रतिनिधि एवं महामंत्री राकेश सोनकर, पार्षद गोलू (वीरेन्द्र कंडरा), पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, पार्षद प्रतिनिधि डॉ. तोषण साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता के.के. भारद्वाज, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक चंद्राकर, खूबचंद साहू, नरेन्द्र लल्ला साहनी,बूथ अध्यक्ष कुलेश्वर लोधी, शत्रुहन लोधी, वीरेन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर डॉ. संदीप जैन ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। वार्ड क्रमांक 03 में होने वाला यह बाह्य विद्युतीकरण कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा तथा रात्रिकालीन आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए जनहित के कार्य लगातार जारी रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विकास कार्य के लिए नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में अन्य आवश्यक कार्यों पर भी चर्चा की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    June 2, 2026

    अवैध उर्वरक पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही-छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की शिकायत पर पकड़ाया अवैध खाद..

    June 2, 2026

    सेन समाज की बैठक सम्पन्न-नए पदाधिकारियो का हुआ चुनाव-ये बने अध्यक्ष…

    June 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    Vinod GuptaJune 2, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.