Author: Vinod Gupta
विश्व पर्यावरण दिवस-आरंग ने वृक्षारोपण कर इन्होंने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस आरंग। दिनांक 05 मई को एकता सतनामी महिला समिति आरंग ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए वृक्षारोपण कर किया। समिति ने लोगों को बताया कि प्रकृति हमारा अनमोल रत्न है। इसे बचाना हम सभी का कर्तव्य है। हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा स्वयं ही कर सकते हैं। पर्यावरण की रक्षा, मानवता की सुरक्षा है।समिति के द्वारा वृक्षारोपण आरंग के वार्ड नं. 13 में ओड़का नाला के किनारे किया गया। वृक्षारोपण में फलदार, फूलदार, औषधि वाले पौधों का रोपण किया गया। साथ ही…
अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही-रोड,बाउंड्री वाल तथा गेट को हटाने की गई कार्यवाही आरंग। अवैध प्लाटिंग पर शासन ने कड़े तेवर दिखाते हुए आज 02 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाने की बड़ी कार्यवाही की है।आज दिनांक 05 जून को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर तथा SDM अभिलाषा पैकरा के मार्गदर्शन में अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही किया गया जिसमें ग्राम उमरिया अंतर्गत वर्षा सोनकर के नाम से स्थित भूमि खसरा नंबर 351 और 352 के भाग पर 07 एकड़ भूमि पर किये जा रहे अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही किया गया जिसमें अमला द्वारा रोड एवं बाउंड्री वाल गेट…
बड़ी खबर-ग्रामीणों की शिकायत पर कोटवार पर गिरी गाज-कोटवार को पद पृथक किये जाने का आदेश हुआ जारी… आरंग। जनपद पंचायत आरंग के ग्राम चपरीद के किसानों और समस्त ग्रामवासियों के लिए यह खबर बड़ी खबर है। नायब तहसीलदार समोदा के न्यायालय द्वारा ग्राम चपरीद के कोटवार राजकुमार मानिकपुरी को उसके पद से पृथक, बर्खास्त करने का ऐतिहासिक आदेश जारी कर दिया गया है।क्या था पूरा मामला………?ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार, किसानो के खेत तक जाने वाले सीसी रोड जो की सांसद निधि से वर्ष 2021 मे बना था साथ ही ग्रामीणों ने बहुत पहले से कच्चा धरसा सड़क निर्माण…
स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही-रेत और मुरम के अवैध परिवहन में लगे 04 हाइवा जप्त आरंग। रेत और मुरम के अवैध परिवहन में 04 हाइवा को जप्त करने की कार्यवाही स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई है। SDM अभिलाषा पैकरा ने आरंग मंदिर हसौद के बीच रेत एवं मुरूम परिवहन करते हुए 4 हाइवा को रोक कर आवश्यक कागजात की जाँच की तो उक्त वाहन चालको के पास कोई पीट पास नही मिला।अवैध रेत और मुरम परिवहन में चारो हाइवा को जप्त कर थाना मंदिरहसौद सुपुर्द कर दिया गया है।विनोद गुप्ता-आरंग
आरंग के लोक कला मंच ‘दूज के चंदा’ का राष्ट्रीय दूरदर्शन पर चयन-इस तारीख को होगा प्रसारण आरंग। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और लोक गीतों को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिलने जा रही है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक लोक कला मंच ‘दूज के चंदा’ (ग्राम-बैहार, आरंग) का चयन प्रसार भारती के अंतर्गत आकाशवाणी दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय मंच पर ‘दूज के चंदा’ की टीम छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक गीतों और दर्शकों को गुदगुदाने वाले हास्य प्रहसन (कॉमेडी एक्ट) की प्रस्तुति देगी। इस विशेष कार्यक्रम का…
आरंग में निकली भव्य कलश यात्रा-आज 04 जून से यहाँ शुरू होगा श्री राम कथा-आप भी होइये शामिल… आरंग।कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज एवं गुप्ता समाज महिला मंडल, आरंग के तत्वाधान में 04 जून से 12 जून तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर आरंग में हो रहा है। जिसमे व्यास गद्दी से अनन्त श्री विभूवित स्वामी श्री 108 श्री बालकदास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्री राम कथा का रसपान कराएँगे। कल 03 जून 2026 बुधवार, ज्येष्ट कृष्ण पक्ष 03 को दोपहर 3:00 बजे श्री गणेश पूजन उपरांत सायं भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो श्री हनुमान…
शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग आरंग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, आरंग के प्रतिनिधिमंडल ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग से भेंट कर शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ने शिक्षकों की प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है।ज्ञापन में सत्र 2025-26 के दौरान उच्च अध्ययन एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले शिक्षकों को नियमानुसार परीक्षा अनुमति प्रदान करने की मांग की गई। इसके साथ ही विकास खंड के सभी शिक्षकों की सेवा…
सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग…. आरंग। मंदिरहसौद में सोमवार को आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के विरोध में आज कांग्रेस कमेटी मंदिर हसौद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर एक शिकायती ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग करते हुए सत्ता पक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम करने का गंभीर आरोप लगाया है।कांग्रेस कमेटी का सीधा आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी के साथ राजनीतिक…
सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग आरंग। नगर पालिका मंदिर हसौद में 01 जून को आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान हुए कथित विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शिविर के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी एवं उनके भाई द्वारा उपस्थित अधिकारियों, भाजपा मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।घटना को…
अवैध उर्वरक पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही-छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की शिकायत पर पकड़ाया अवैध खाद.. आरंग 02 जून 2026। किसानों को खेती-किसानी के सीजन में नकली और अवैध खाद-बीज से बचाने के लिए रायपुर जिला प्रशासन और कृषि विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जिले के आरंग विकासखंड में अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण और वितरण करने वाले दो संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां भारी मात्रा में अवैध खाद जब्त की गई है।कृषि विभाग के उप संचालक श्री सतीश अवस्थी ने बताया कि आरंग विकासखंड के ग्राम समोदा स्थित मेसर्स महानदी बीज भंडार द्वारा…
