Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    July 22, 2026

    विद्यालय में शपथग्रहण व वृक्षारोपण के साथ छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

    July 22, 2026

    निजीकरण,आउटसोर्सिग, ठेका प्रथा के विरोध मे कलेक्टर को इन्होंने सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग
    Blog

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 2, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    आरंग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, आरंग के प्रतिनिधिमंडल ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग से भेंट कर शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ने शिक्षकों की प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है।ज्ञापन में सत्र 2025-26 के दौरान उच्च अध्ययन एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले शिक्षकों को नियमानुसार परीक्षा अनुमति प्रदान करने की मांग की गई। इसके साथ ही विकास खंड के सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं के अद्यतन एवं सत्यापन के लिए सेवा पुस्तिका ऑडिट शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया गया।फेडरेशन ने विकास खंड आरंग में कार्यरत शिक्षकों की विद्यालयवार एवं पदवार अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में प्रधान पाठक के रिक्त पदों की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने तथा वर्तमान में किए गए सभी संलग्नीकरण (अटैचमेंट) की सूची जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग भी रखी।इसके अलावा शिक्षक पदोन्नति से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी उपलब्ध कराने एवं उनके शीघ्र निराकरण का आग्रह किया गया। ज्ञापन में विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के स्वीकृत सेटअप, वर्तमान पदस्थापना तथा विभिन्न प्रभारों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है।फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त सभी विषय सीधे तौर पर शिक्षक हित एवं प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षा विभाग मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर को भी प्रेषित की गई है।ज्ञापन सौंपने वालों में धरम दास पाटिल, संतोष चंद्राकर, छोटूराम साहू, घनश्याम धृतलहरे, विमलचंद सोनवानी, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, शिव कुमार खांडे, धनंजय साहू, हुमन लाल साहू, विश्राम प्रसाद बंजारे, राकेश देवांगन, योगेश्वर साहू, अभिषेक तिवारी, गिरजा शंकर अग्रवाल एवं कीर्तन साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    July 22, 2026

    विद्यालय में शपथग्रहण व वृक्षारोपण के साथ छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

    July 22, 2026

    निजीकरण,आउटसोर्सिग, ठेका प्रथा के विरोध मे कलेक्टर को इन्होंने सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    Vinod GuptaJuly 22, 202687 Views

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर……

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.