आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज
आरंग। नवयुवक कसौधन वैश्य गुप्ता समाज, आरंग एवं गुप्ता समाज महिला मंडल, आरंग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 24 नवंबर 2026, मंगलवार को भव्य ‘महर्षि काश्यप जयंती समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी महोत्सव स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर परिसर में संपन्न होगा, जिसे लेकर समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन समिति के अनुसार, समारोह के अंतर्गत शाम 5:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान समाज के बच्चों और युवाओं द्वारा गीत, संगीत, नृत्य, फैंसी ड्रेस सहित अन्य आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में सुचारू रूप से सभी प्रतिभागियों को अवसर देने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रस्तुति के लिए 3 से 4 मिनट की समयावधि प्रस्तावित की गई है।सांस्कृतिक संध्या के समापन के पश्चात रात्रि 8:30 बजे से सभी आगंतुकों एवं स्वजातीय बंधुओं के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है। नवयुवक कसौधन वैश्य गुप्ता समाज और महिला मंडल, आरंग ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से इस पावन अवसर पर सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की विनम्र अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग





