गोठ बात’ में जनसंवाद-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं…
आरंग। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने शनिवार को आयोजित ‘गोठ बात’ कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी स्थानीय समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने भी अध्यक्ष डॉ. जैन से मुलाकात की। उन्होंने आगामी 28 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक आरंग नगर में आयोजित होने वाले भव्य ’51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ’ के आयोजन हेतु इंडोर स्टेडियम उपलब्ध कराने की मांग रखी। धार्मिक आयोजन के महत्व को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने तत्काल मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को आवश्यक निर्देश देते हुए स्टेडियम उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान करने को कहा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन साहू, पी. आर. पटेल,सुशील तिवारी, रोहिणी साहू, बीना तंबोली, संजय चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, डी. एस. साहू, सावित्री वर्मा और संध्या चंद्राकर सहित नगरवासी उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग





