Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान

    November 22, 2026

    दो बड़ी परीक्षाओं के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र-JEE Main 2027 और CGBSE 12वीं बोर्ड की तारीखों में टकराव-समय-सारणी बदलने की उठी मांग

    November 22, 2026

    गोठ बात’ में जनसंवाद-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं…

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान
    Blog

    ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 22, 202630 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान

    आरंग। छत्तीसगढ़ में बीते 13 अक्टूबर 2026 से चल रहा पटवारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन आज से स्थगित कर दिया गया है। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को औपचारिक पत्र लिखकर आंदोलन वापस लेने की जानकारी दी है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शासन की ओर से दिखाई गई सकारात्मक पहल और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर के हजारों पटवारियों के अधिकार, स्वाभिमान और सम्मान से जुड़े इस आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।आंदोलन स्थगित करने की सूचना के साथ ही प्रांताध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से प्रदेश के हजारों पटवारियों की आवाज मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए कई अहम मांगें और अनुरोध भी किए हैं। संघ ने मांग की है कि हड़ताल और आंदोलन की अवधि के दौरान प्रदेश भर में पटवारियों के विरुद्ध की गई समस्त दमनात्मक कार्रवाइयों को शून्य कर पूर्ववत स्थिति बहाल की जाए। इनमें विशेष रूप से निलंबन, ब्रेक इन सर्विस (सेवा में व्यवधान), दंडात्मक स्थानांतरण और कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाइयां शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आग्रह किया गया है।राजस्व पटवारी संघ ने भरोसा जताया है कि संवेदनशील सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक रवैया अपनाएगी और इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उन्हें अनुग्रहित करेगी। पटवारियों के काम पर लौटने के इस फैसले से प्रदेश के ठप पड़े राजस्व व प्रशासनिक कार्यों की गति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल, अब सभी की निगाहें शासन के आगामी कदमों और आदेशों पर टिकी हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    दो बड़ी परीक्षाओं के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र-JEE Main 2027 और CGBSE 12वीं बोर्ड की तारीखों में टकराव-समय-सारणी बदलने की उठी मांग

    November 22, 2026

    गोठ बात’ में जनसंवाद-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं…

    November 22, 2026

    गणित का डर भगाने के लिए शिक्षकों ने सीखे रोचक तरीके-पारागांव में जोनल पीएलसी कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन

    November 21, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान

    Vinod GuptaNovember 22, 202630 Views

    ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान आरंग। छत्तीसगढ़ में बीते 13…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान
    • दो बड़ी परीक्षाओं के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र-JEE Main 2027 और CGBSE 12वीं बोर्ड की तारीखों में टकराव-समय-सारणी बदलने की उठी मांग
    • गोठ बात’ में जनसंवाद-नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं…
    • गणित का डर भगाने के लिए शिक्षकों ने सीखे रोचक तरीके-पारागांव में जोनल पीएलसी कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन
    • रायपुर से सतना जा रहा युवक पिकअप वाहन समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता-तलाश में जुटे परिजन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.