Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सोहम हॉस्पिटल एवं आस्था वेलफेयर संस्था द्वारा सरकारी स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री का वितरण

    July 23, 2026

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    July 22, 2026

    विद्यालय में शपथग्रहण व वृक्षारोपण के साथ छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….
    Blog

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 2, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की
    निष्पक्ष जांच की मांग….

    आरंग। मंदिरहसौद में सोमवार को आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के विरोध में आज कांग्रेस कमेटी मंदिर हसौद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर एक शिकायती ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग करते हुए सत्ता पक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम करने का गंभीर आरोप लगाया है।​कांग्रेस कमेटी का सीधा आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी के साथ राजनीतिक विद्वेष के तहत व्यवहार किया गया। इसके बाद पूरे घटनाक्रम को एकतरफा और तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, ताकि उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल किया जा सके। कांग्रेस नेताओं ने तर्क दिया कि मौके पर मौजूद वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि विवाद की स्थिति निर्मित होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया था और अध्यक्ष को मंच से नीचे ले गए थे।कांग्रेस ने इस दौरान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अपमान और प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मुद्दा भी पुरजोर तरीके से उठाया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शासकीय कार्यक्रम होने के बावजूद मंच पर निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को उचित स्थान नहीं दिया गया, जबकि प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर भाजपा पदाधिकारी मंच पर आसीन दिखाई दिए। यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के सम्मान के विपरीत है।ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पप्पू बंजारे जिला महामंत्री रेखाराम पात्रे, कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम धीवर, उपेंद्र भारती, पार्षद पीतांबर सोनवानी, अनुज मिश्रा, बिंदु भूषण बघेल, राकेश मिश्रा, जितेंद्र चतुर्वेदी, एकता अवधेश मिश्रा, संगीता जायसवाल, निर्देश सिन्हा, तारणि पिंटू निर्मलकर, लक्की साहू, आर्यम जोशी, कमलेश भारती, प्रवीण भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सोहम हॉस्पिटल एवं आस्था वेलफेयर संस्था द्वारा सरकारी स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री का वितरण

    July 23, 2026

    विभागीय लापरवाही-गोदाम में रखा है पोटाश-पर चक्कर काट रहे किसानों के पहुच से है बाहर

    July 22, 2026

    विद्यालय में शपथग्रहण व वृक्षारोपण के साथ छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण

    July 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सोहम हॉस्पिटल एवं आस्था वेलफेयर संस्था द्वारा सरकारी स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री का वितरण

    Rekhraaz SahuJuly 23, 20261 Views

    सोहम हॉस्पिटल एवं आस्था वेलफेयर संस्था द्वारा सरकारी स्कूल के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.