Author: Vinod Gupta
सुशासन तिहार-जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर अपर कलेक्टर रायपुर को इन्होंने सौंपा ज्ञापन आरंग। ग्राम जरौद(क) में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर अपर कलेक्टर रायपुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान किसानों, युवाओं,छात्रों और ग्रामीणों से जुड़े कई अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई।जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण शासन-प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने किसानों की परेशानी को सामने रखते हुए डीएपी,यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की पुरानी व्यवस्था…
सुशासन तिहार-गुरु सौरभ साहेब व डॉ. संदीप जैन ने सुनीं जनसमस्याएं-अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश आरंग। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से ग्राम जरौद(क) के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सीधे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति गुरु सौरभ साहेब, नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर, जनपद सभापति लुकेश साहू, अमर राजेंद्र…
अब हमारे शांत कस्बों में भी पैर पसारने लगा महानगरों जैसा खौफनाक अपराध-डॉ शिवकुमार डहरिया आरंग। रायपुर से सटे मंदिरहसौद इलाके से बीते 22 मई से लापता युवक भुवनेश्वर यादव की गुमशुदगी का पुलिस ने जो दिल दहला देने वाला खुलासा किया है, उसने छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज पानी के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के इरादे से उसके शव को महासमुंद जिले में महानदी के किनारे रेत में दफना दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के सामने…
बड़ी उपलब्धि-आरंग के ‘दूज के चंदा’ कला मंच का इस चैनल के लिए हुआ चयन आरंग।छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और लोक गीतों को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिलने जा रही है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक लोक कला मंच ‘दूज के चंदा’ (ग्राम-बैहार, आरंग) का चयन प्रसार भारती के अंतर्गत आकाशवाणी दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय मंच पर ‘दूज के चंदा’ की टीम छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक गीतों और दर्शकों को गुदगुदाने वाले हास्य प्रहसन (कॉमेडी एक्ट) की प्रस्तुति देगी।यह चयन छत्तीसगढ़ की माटी की कला और…
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप-आरंग ब्लॉक एकेडमी ऑफ़ स्पोर्ट्स कराते टीम ने लहराया परचम-जीते 03 पदक… आरंग। 17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप 2026 मे रायपुर जिला के आरंग ब्लॉक एकेडमी ऑफ़ स्पोर्ट्स कराते सरस्वती ज्ञान डीप स्कूल को 3 पदक मिला है।छत्तीसगढ़ राज्य वुशू संघ द्वारा 17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप जो दिनांक 20 मई से 25 मई 2026 को सेन्ट पैलोटी इंटरनेशनल रेसीडेंसी स्कूल डोंगरगढ़ में आयोजित किया गया, विभिन्न जिलों से लगभग 800 खिलाड़ियों विभिन्न वजन वर्ग एवं आयु वर्ग ताऊलू एवं शांशु इवेंट में भाग लिया।आरंग ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैडल अपने…
₹9.95 लाख की लागत से यहाँ बनने वाले शेड निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया भूमिपूजन आरंग। सद्भाव और विकास की राह पर आगे बढ़ रहे आरंग शहर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया गया। इस मुकद्दस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने केवशी तालाब स्थित हजरत मुशा शहीद रहमतुल्लाह अलैह दरगाह पहुंचकर क्षेत्रवासियों को ₹9.95 लाख की लागत से बनने वाले शेड निर्माण कार्य की बड़ी सौगात दी। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ इस विकास कार्य का भूमिपूजन किया, जिससे अब दरगाह आने वाले जायरीनों को बेहतर…
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि-राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को भावपूर्ण शब्दों में किया याद आरंग।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार Jawaharlal Nehru की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री Shivkumar Dahariya ने पंडित नेहरू जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगिक विकास और आधुनिक भारत की मजबूत नींव प्रदान की। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित…
इस वार्ड में 03.50 लाख रु की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का डॉ संदीप जैन ने किया भूमिपूजन आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग द्वारा शहरी विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 15 रविदास नगर के रहवासियों को लंबे समय से हो रही जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। वार्ड के भीतर खेमा के घर से लेकर बलराम के घर तक बनने वाली नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन द्वारा किया गया। ₹3.50 लाख की…
श्री रामचरित मानस महायज्ञ-पवित्र चौपाई से यज्ञ में दी गई आहुति-इतने यजमान हुए शामिल… आरंग।धर्म नगरी आरंग में 23 मई से हो रहे श्री रामचरित मानस महायज्ञ के चतुर्थ दिवस श्री राम चरित मानस महायज्ञ में दोनों पाली में पवित्र चौपाई से यज्ञ आहुति दी गई। 40 यजमानों द्वारा वैदिक वेश में श्रद्धा पूर्वक आहुति दी गई।संध्या आरती पश्चात यज्ञ मण्डप एवं श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दीपदान हुआ एवं कथा प्रवचन व्यास प्रहलाद जी वैष्णव के मुखारविंद से प्रभु श्री राम चरित सुनाया गया।आपको बता दे की मोरध्वज की पावन धरा एवं श्री राम वन गमन मार्ग स्थल…
“तुहर पार्षद तुहर दूवारी अभियान-वार्ड वासियों के द्वार पहुंचा ये पार्षद… आरंग। नगर पालिका परिषद के पार्षद पुष्कर साहू द्वारा वार्ड वासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु “तुहर पार्षद तुहर दूवारी” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पार्षद स्वयं वार्ड के प्रत्येक घर तक पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं।अभियान के द्वितीय चरण में दिनांक 28 मई को सोनी पारा एवं गुप्ता पारा क्षेत्र में घर-घर संपर्क किया जाएगा। इस दौरान पार्षद द्वारा जल व्यवस्था, स्वच्छता, नाली निकासी, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं…
